Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig News"लॉरेंस बिश्नोई मुझे अपना नंबर दो, आपके फायदे की बात करनी है,"...

“लॉरेंस बिश्नोई मुझे अपना नंबर दो, आपके फायदे की बात करनी है,” सोमी अली ने क्यों की इंस्टा पर यह पोस्ट जानिए

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से बॉलीवुड में दहशत का माहौल छाया हुआ है। इस हत्याकांड में भी साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। लॉरेंस बिश्नोई पहले सलमान खान को भी धमकी दे चुका है और अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग करवा चुका हैताजा खबर यह है कि सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली ने गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के लिए इंस्टाग्राम पर एक मैसेज भेजा है। सोमी अली ने संदेश दिया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई से बात करना चाहती है

भूमि अली ने मैसेज में कहा नमस्ते, लॉरेंस भाई, सुना भी है और देखा भी है कि आप जेल से भी जूम कॉल कर रहे हैं, तो मुझे कुछ बातें करने हैं। कृपा करके मुझे बताएं कि ये कैसा हो सकता है? हमारी पूरी दुनिया सबसे पसंद की जगह राजस्थान है। हम आपके मंदिर आना चाहते हैं पूजा के लिए, पर पहले आपसे जूम कॉल हो जाए और कुछ बातें तय हो जाएं पूजा के बाद। यकीन मानिये कि ये आपके फायदे की बातें हैं। अपना मोबाइल नंबर दे दीजिए बड़ा एहसान होगा आप का।

बिश्नोई समाज से पहले भी गुजारिश कर चुकीं सोमी अली-
1999 में सलमान खान से ब्रेकअप के बाद सोमी अली मुंबई से अमेरिका चली गई थीं और तब से वहीं रह रही हैं। सलमान से अलग होने के बाद भी सोमी ने कई बार उनका बचाव किया।पिछले दिनों एक इंटरव्यू में सोमी ने बिश्नोई समाज से अपील की थी कि वो सलमान खान को उनकी गलती के लिए माफ कर दे। सोमी ने कहा था, ‘यदि आप किसी को मारने की कोशिश कर रहे हैं या उस पर गोलियां चला रहे हैं तो आप सीमा पार कर रहे हैं। मैं खेल के रूप में किसी भी जीव के शिकार का समर्थन नहीं करती, लेकिन यह घटना कई साल पहले हो चुकी है। 1998 में सलमान बहुत छोटे थे। मैं बिश्नोई समाज के प्रमुख से अनुरोध करना चाहती हूं कि वे इसे भूल जाएं और आगे बढ़ें। अगर सलमान ने कोई गलती की है तो मैं उनकी ओर से माफी मांगती हूं और कृपया उन्हें माफ कर दें।’सोमी ने इसी इंटरव्यू में कहा था कि किसी की जान लेना स्वीकार्य नहीं है, चाहे ऐसा करने वाला सलमान हो या एक कोई और। अगर आपको न्याय चाहिए तो आपको अदालत का रुख करना चाहिए। मुझे भारत की न्याय व्यवस्था और वकीलों पर पूरा भरोसा है। मैं बिश्नोई समुदाय से अपील करना चाहती हूं कि सलमान खान को नुकसान पहुंचाने से काला हिरण वापस नहीं आएगा। जो कुछ भी हुआ, उसे बदला नहीं जा सकता। जो बीत गया, उसे बीत जाने दो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular