Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsयुवक को सड़क पर आया हार्ट अटैक, पुलिसकर्मी ने सीपीआर दे बचाई...

युवक को सड़क पर आया हार्ट अटैक, पुलिसकर्मी ने सीपीआर दे बचाई जान

पड़ाव इलाके में पेट्रोल पंप के नजदीक एक स्कूटर सवार अचानक सड़न कार्डियक अरेस्ट के कारण, जमीन पर गिर पड़ा उसकी हार्टबीट बिल्कुल स्लो हो गई, वह बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा रहा। लेकिन कहा जाता है कि

ग्वालियर मध्य प्रदेश: प्रदेश में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, ताजा मामला ग्वालियर का है यहां शहर के पड़ाव इलाके में पेट्रोल पंप के नजदीक एक स्कूटर सवार अचानक सड़न कार्डियक अरेस्ट के कारण, जमीन पर गिर पड़ा उसकी हार्टबीट बिल्कुल स्लो हो गई, वह बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा रहा। लेकिन कहा जाता है कि जा को राखे साइयाँ मार सके न कोई और यह कहावत चरितार्थ हुई जब एक पुलिसकर्मी ने इस युवक की जान बचा ली।

इस दौरान वहां से थाटीपुर थाना में पदस्थ राजकुमार बौद्ध वहां से गुजर रहे थे। वह थाटीपुर थाने में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। जब उन्होंने यह नजारा देखा तो वह तत्काल युवक के नजदीक पहुंचे जिसकी उम्र 40 से 45 वर्ष थी, युवक की पहचान घनश्याम गौर के रूप में हुई है वह बहोड़ापुर इलाके का रहने वाला है। सब इंस्पेक्टर राजकुमार बौद्ध ने उसे तत्काल सीपीआर दिया। उसके बाद उसे होश आया।

इस दौरान उन्होंने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था की और युवक को अस्पताल पहुंचाया, सब इंस्पेक्टर राजकुमार बौद्ध का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें भी हार्ट अटैक से पीड़ित युवक को सीपीआर देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सब इंस्पेक्टर के युवक की जान बचाने का यह वीडियो जिसने भी देखा उसने सब इंस्पेक्टर की जमकर तारीफ की है। वर्दी के साथ इस तरह का सामाजिक सरोकार का काम मध्य प्रदेश पुलिस का भी सर गर्व से ऊंचा कर रहा है।

Play
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular