Thursday, July 30, 2026
30.9 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
HomeCrimeमौत की सेल्फी; सेल्फी का शौक दो युवकों को ले गया रेलवे...

मौत की सेल्फी; सेल्फी का शौक दो युवकों को ले गया रेलवे ट्रैक और हो गई उनकी मौत

सेल्फी का शौक दो युवकों को इतना महंगा पड़ गया कि उनकी मौत हो गई हुआ। यूं कि रेलवे ट्रैक पर ट्रेन निकलते समय सेल्फ़ी। या वीडियो बनाते समय ये दोनों युवक ट्रेन की चपेट में आ। गए कई बार ऐसा होता है कि युवा अपने सेल्फी के शौक के लिए काफी जानले वह करतब दिखाने की कोशिश करते हैं और ऐसा ही यह मामला ग्वालियर में हुआ। जहाँ चलती ट्रेन के पास खड़े होकर सेल्फी लेने के चक्कर में इन युवकों की मौत हो गई।

सुबह-सुबह घर से घूमने निकले दो दोस्तों के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े हुए मिले। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर जब शव पड़े हुए देखे तो तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया है। प्रत्यक्षदर्शियों से पुलिस को पता लगा है कि रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेते समय ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल का स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो पुलिस को पता लगा है कि दोनों मृतक रेलवे ट्रैक पर सेल्फी खींचने की कोशिश कर रहे थे तभी ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हुई है। पुलिस ने फिलहाल दोनों मृतक युवकों के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और मर्ग कायम कर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा का कहना है की रेलवे ट्रैक से पुलिस ने दो युवकों के शव बरामद किए हैं झांसी रोड पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव पीएम हाउस पहुंचा कर विवेचना शुरू की है और विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। झांसी रोड थाना पुलिस को आज सुबह सूचना मिली कि इलाके के सुविधा हॉस्पिटल के पास रेलवे ट्रैक पर दो व्यक्तियों के शव पड़े हुए हैं। मामले की जानकारी लगते ही रेलवे पुलिस बल और झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों की पहचान निखिल सोनी और सत्येंद्र गुर्जर के रूप में हुई है दोनों युवक आपस में दोस्त भी बताए गए हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं।

निरंजन शर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,ग्वालियर को फ़ोन करो ने क्या कहा घटना के बारे में सुनिए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular