Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsमहिलाओं के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर, अगर डांडिया एवं गरबा के...

महिलाओं के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर, अगर डांडिया एवं गरबा के दौरान कोई महिलाओं को परेशान करे तो इस नंबर पर फोटो करें वाट्सएप, जिससे जल्द होगी कार्रवाई।

नवरात्र के दौरान पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय किए हैं। नवरात्र में गरबा पंडालों पर जगह-जगह पर पुलिस सादी वर्दी में तैनात रहेगी। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने इंटरनेट मीडिया वाट्सएप नंबर जारी किया है।मनचले अगर आने-जाने में परेशान करते हैं, तो मोबाइल से उनका फोटो खींचकर पुलिस के नंबर पर वाट्सएप करें। पुलिस उस पर तत्काल एक्शन लेकर कार्रवाई करेगी। बीते दस साल में महिला संबंधी अपराध करने वालों की भी पुलिस ने लिस्ट बना ली है। सभी थानों पर बुलाकर बांड भरवाए जा रहे हैं।गरबा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना आवश्यक कर दिया है। इनके माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। सात पुलिसकर्मियों की टीम इसके लिए लगाई जा रही है। वहीं, शहर के सभी चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस गरबा पंडालों पर आने-जाने वाले मार्गों पर नजर रखेगी।

इस नंबर पर करें फोटो वाट्सएप

इसके अलावा गरबा पंडालों व धार्मिक स्थलों पर संदिग्धों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि त्यौहारों के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 7049119202 जारी किया गया है। जिस पर फोन करने पर उन्हें तत्काल पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular