Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsमध्य प्रदेश मैं निकली 895 डॉक्टर की भर्ती , इस तारीख तक...

मध्य प्रदेश मैं निकली 895 डॉक्टर की भर्ती , इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन।

मध्य प्रदेश को इस वर्ष अंत तक 895 डॉक्टर की भर्ती निकली है जिसमें डॉक्टर मिलने की आशा है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अक्टूबर-नवंबर में साक्षात्कार के बाद चयन सूची जारी होगी। दिसंबर में पदस्थापना हो सकती है।

यह सभी पद चिकित्सा अधिकारी के हैं। वर्तमान में प्रदेश में विशेषज्ञों के तीन हजार 723 स्वीकृत पदों में से दो हजार 374 और चिकित्सा अधिकारियों के पांच हजार 329 पदों में से एक हजार 54 पद रिक्त हैं। भर्ती के नियम पहले की तरह ही हैं, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस दिनांक तक कर सकते हैं आवेदन-

इन पदों के लिए डॉक्टर 29 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें पांच वर्ष से अधिक समय तक संविदा में सेवा करने वाले डॉक्टरों को सेवा वर्ष के बराबर छूट मिलेगी। हालांकि, इसके बाद भी अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए

यह पद भरने से प्रदेश के उन पौने चार सौ से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की उपलब्धता हो सकेगी जो अभी डॉक्टर विहीन हैं। प्रदेश में डॉक्टरों की लगातार भर्ती के बाद भी चिकित्सा अधिकारियों के एक हजार से अधिक और विशेषज्ञों के दो हजार से अधिक पद रिक्त रहते हैं।

इसका बड़ा कारण यह है कि डॉक्टरों के जितने पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाती है उनमें लगभग 60 प्रतिशत ही हर बार मिल पाते हैं। विशेषज्ञों के 25 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती के बाद भी 63 प्रतिशत पद रिक्त हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular