Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsभोपाल में काले हिरण का शिकार, सलमान खान लारेंस बिश्नोई विवाद का...

भोपाल में काले हिरण का शिकार, सलमान खान लारेंस बिश्नोई विवाद का कारण है काला हिरण

भोपाल, मध्य प्रदेश: काले हिरण के शिकार की गंभीर घटना भोपाल से सामने आ रही है। भोपाल से करीब 40 किलोमीटर दूर बरखेड़ा सालम गांव के खेत में एक काले हिरण का शिकार किया गया है। मंगलवार सुबह हिरण का शव खेत में पड़ा मिला। उसकी गर्दन के पास गहरा घाव है। आशंका है कि सोमवार की रात शिकारियों ने उसे गोली मारी थी, मगर किन्हीं कारणों से वे इसे नहीं ले जा पाए। भोपाल में काले हिरण की मौत का यह पहला मामला नहीं है।पांच महीने पूर्व भी बिशन खेड़ी गाँव में एक गर्भवती मादा। काले हिरण का शव मिला था। उस समय यह बताया गया था कि इसका शिकार कुत्तों ने किया है। 
गांव के किसान वीर सिंह मेवाड़ा मंगलवार सुबह अपने खेत पर गए थे। इस दौरान उन्होंने पड़ोस के खेत में काले हिरण का शव देखा। उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची। वहां से शव को भोपाल लाकर पशु अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए हिरण की उम्र करीब पांच साल थी। उसके शरीर में कुछ जगह हल्की चोट के निशान भी हैं। वन विभाग ने फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद काले हिरण का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि बरखेड़ा सालम में जिस स्थान पर मृत काला हिरण पाया गया, वह वन क्षेत्र से कुछ दूर है। यहां विचरण करते हिरण आ जाते हैं।
आपको बता दें कि काली हिरण के शिकार को लेकर लंबे समय से सलमान खान चर्चाओं में है। काला हिरण लुप्तप्राय मृग है, जो केवल भारत और नेपाल में पाया जाता है। भारत में इनके शिकार पर पाबंदी है। काला हिरण बिश्नोई समाज के लिए पूजनीय भी है। बिश्नोई समाज काले हिरण को भगवान कृष्ण का अवतार मानते हैं और इनकी रक्षा के लिए जान न्योछावर करने को भी तैयार रहते हैं। फिल्म अभिनेता सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप के कारण गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई लगातार सलमान खान को धमकी देता है। उसने इस मामले में सलमान खान से माफी मांगने को कहा। कई बार अभिनेता को जान से मारने की धमकी दे चुका है। हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई देशभर में चर्चा में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular