Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsभाजपा नेता ने एक पुलिसकर्मी को क्यों मारा थप्पड़, पुलिस ने कैसे...

भाजपा नेता ने एक पुलिसकर्मी को क्यों मारा थप्पड़, पुलिस ने कैसे उतारा सारा नशा, देखें।

भाजपा नेता ने एक पुलिसकर्मी को सरेआम थप्पड़ मारे। इसका वीडियो सामने आया है। घटना रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के चल समारोह निकलने के दौरान हुई।

आगे बढ़ने को कहा तो भड़क गया

पुलिसकर्मी ने भाजपा नेता को आगे बढ़ने को कहा था, जिसके बाद वह भड़क गया। जिसे उन्होंने पुलिसकर्मी से मारपीट करना शुरू कर दी। घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया। उसका सड़क पर जुलूस निकाला।

आरक्षक गुड्‌डू यादव ड्यूटी पर तैनात था

रविवार को दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के चल समारोह निकाला जा रहा था। आरक्षक गुड्‌डू यादव यहां ड्यूटी पर तैनात था। चल समारोह शारदा टॉकीज चौराहे पर पूर्वी दरवाजे के पास पहुंचा।

नशे में धुत और पी रखी थी शराब-

शराब पीकर नशे में धुत पार्षद पति अरुण चौरसिया अपने साथियों के साथ सड़क पर नाचने लगा। इससे चल समारोह की गति धीमी पड़ गई। ट्रैफिक जाम होने लगा था।

तब कर दी मारपीट-

पुलिस आरक्षक गुड्‌डू यादव ने सामान्य तौर पर अन्य लोगों के साथ ही भाजपा नेता को भी आगे बढ़ने को कहा। इस पर वह भड़क गया और आरक्षक की ओर झपटा और मारपीट करने लगा। यह देखकर अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे और उन्हें अलग कराया। इसी समय किसी ने वीडियो बना लिया।

अफसरों ने दिए एफआईआर के निर्देश-

मामला सामने आने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने भाजपा नेता अरुण चौरसिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। अरुण चौरसिया मैहर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष भोला चौरसिया के पुत्र हैं। वह इसके पहले भी कई बार विवाद कर चुके हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular