Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsफेरो से पहले दुल्हन की गोद में दूल्हे ने तोड़ा दम, हैरान...

फेरो से पहले दुल्हन की गोद में दूल्हे ने तोड़ा दम, हैरान करने वाली घटना ने सबको किया गमगीन 

सागर मध्य प्रदेश: सागर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन के फेरे होने वाले थे दोनों एक दूसरे के पास बैठे थे और पंडित जी मंत्रोच्चार कर रहे थे इसी दौरान अचानक दूल्हे ने दुल्हन की गोदी में सिर रखा और दुनिया को अलविदा कह गया। दूल्हे को अचेत हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूल्हे की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। सम्भवतः यह पहला ऐसा मामला है शादी के मंडप में है दूल्हे का दम दुल्हन की गोद में निकल गया हो।

घटना सागर के तिली इलाके की है जहां एक मैरिज गार्डन में शनिवार को शादी की कार्यक्रम चल रहा था। बाराती और घराती दोनों पक्ष के लोग काफी खुश थे। परकोटा के हर्षित चौबे की बारात सागर आई थी। हर्षित गोपालगंज में मेडिकल शॉप चलाता था। जयमाला के बाद फेरे होने वाले थे, दूल्हा दुल्हन फेरों के लिए मंडप में आकर बैठे हुए थे और पंडित जी दुल्हा दुल्हन को सात जन्मों के पवित्र बंधन में बांधने के लिए मंत्रोच्चार कर रहे थे। लेकिन फेरे शुरू होने से पहले ही हर्षित को घबराहट हुई और वो दुल्हन की गोद में सिर रखकर गिर गया। दूल्हे की हालत देख मंडप में हड़कंप मच गया।

दूल्हे हर्षित को तुरंत शादी के मंडप से उठाकर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने हर्षित को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार मूल रूप से सागर के जैसीनगर तहसील का रहने वाला है। दूल्हे की मंडप में हुई मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हर्षित की मौत के बाद दूल्हे के ही परिधानों में जब उसकी अर्थी निकली तो हर किसी की आंखों से आंसू छलक गए। हो भी क्यों न जिस युवक का कुछ पल पहले वैवाहिक जीवन में प्रवेश होने वाला था वह कुछ ही पलमें इस दुनिया को छोड़ कर ही चला गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular