Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsप्रेम विवाह से नाराज पिता भाई ने लड़की को बीच सड़क दराती से...

प्रेम विवाह से नाराज पिता भाई ने लड़की को बीच सड़क दराती से काट डाला

गांव के पास ही उसके पिता और भाई ने रास्ता रोककर दोनों पर दरांती से ताबड़तोड़ वार कर दिए। मौके पर ही मां-बेटी की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

डिजिटल डेस्क पंजाब: बठिंडा के गांव विर्क कलां में सोमवार को एक पिता ने अपनी बेटी और नातिन की दरांती से वारकर हत्या कर दी। इस कुकृत्य में आरोपी के बेटे ने भी उसका साथ दिया। पिता बेटी के गांव के ही युवक से लव मैरिज करने से खफा था।  युवती ने करीब तीन-चार साल पहले गांव के ही एक युवक से अपनी मर्जी से शादी की थी। परिवार ने इस विवाह का विरोध किया था और लंबे समय से घर में कलह चल रही थी।दंपती की करीब डेढ़ साल की बेटी है। 

सोमवार को युवती अपनी बेटी के साथ दवा लेने निकली थी। इसी दौरान गांव के पास ही उसके पिता और भाई ने रास्ता रोककर दोनों पर दरांती से ताबड़तोड़ वार कर दिए। मौके पर ही मां-बेटी की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना इंचार्ज ने बताया कि युवती के पिता और भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular