Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeCrimeपब के बाउंसर और ग्राहकों के बीच चले लात घूंसे और लाठियां

पब के बाउंसर और ग्राहकों के बीच चले लात घूंसे और लाठियां

ग्वालियर शहर में लगातार बढ़ रहे पब कल्चर ने एक नई समस्या को जन्म दे दिया है। आए दिन अलग-अलग पब के ग्राहकों और वहां सुरक्षा के लिए लगाए गए बाउंसरों में झगड़ा देखना आम बात हो गई है। ऐसा ही एक मामला पड़ाव थाना क्षेत्र में स्थित होटल मॉलिक्यूल में बीती रात नशे में धुत कुछ युवकों और बाउंसरों के बीच विवाद हो गया। जिसमें बीच सड़क पर जमकर डंडे लाठी और तलवार चली ।घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर रविवार सुबह से वायरल हो रहा है।

पुलिस का कहना है कि उन्होंने इस मामले में होटल संचालक को नोटिस जारी किया है, और वायरल वीडियो के फुटेज के आधार पर बाउंसर और होटल में हंगामा करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है ।फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि बाउंसर और युवकों के बीच आखिर किस बात को लेकर विवाद हुआ था ।वीडियो के वायरल होने के बाद रविवार को सुबह यह वीडियो कुछ पुलिस अफसरों के पास भी पहुंचा ।इसके आधार पर पड़ाव पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में दोषियों का पता लगाकर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस वीडियो में देखिए क्या है पूरी घटना और इस घटना पर क्या कहना है अशोक जादौन,सीएसपी,ग्वालियर का

Play
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular