Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeExclusiveदूल्हा बोला "सवा लाख कमाता हूँ," दुल्हन बोली "सरकारी नौकरी तो नहीं"...

दूल्हा बोला “सवा लाख कमाता हूँ,” दुल्हन बोली “सरकारी नौकरी तो नहीं” और तोड़ दिया रिश्ता

फ़र्रूख़ाबाद उत्तर प्रदेश: शादी की तैयारियों हर कोई करता है, जिसमें सभी रस्में होती हैं. बारात भी आती है और मंगल गीतों के बीच धूमधाम से शादी भी होकर दुल्हन ससुराल भी जाती है, लेकिन अगर अगली सुबह दूल्हे को बिन दुल्हन के ही अकेले घर लौटना पड़े तो लोग हैरान हो जाएंगे। जी हां! ऐसा ही कुछ यूपी के इस जिले में हुआ. बारात में जयमाल की रस्म के बाद दुल्हन को पता चला कि दूल्हा सरकारी नहीं बल्कि प्राइवेट नौकरी करता है। इस पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुलहन का शादी से इनकार का कारण भी हैरान करने वाला है। लड़का अच्छा खासा निजी कंपनी में नौकरी करता है और सवा लाख  महीना कमाता है। इसके बावजूद दुल्हन। का साफ कहना था कि वह तो। सरकारी नौकरी वाले लड़के से ही शादी करेगी और केवल सरकारी नौकरी वाला दूल्हा न होने की वजह से दुल्हन ने यह रिश्ता तोड़ दिया। 

इंजीनियर के साथ बेटी का रिश्ता तय करने के बाद गेस्ट हाउस में बारात का स्वागत हुआ। जिसमें वरमाला डाली गई तथा अन्य रस्में भी की गईं। वहीं, सुबह फेरों के वक्त दुल्हन को पता चला कि दूल्हे की तो सरकारी नौकरी नहीं है जबकि रिश्ता तय करते समय यह बताया गया था कि लड़का सरकारी नौकर है। बात पर दुल्हन ने दूल्हे की सरकारी नौकरी न होने के कारण शादी करने से मना कर दिया। लगभग शादी हो चुकी थी और दुल्हन की यह बात सुनकर दोनों पक्ष अवाक रह गए।  फिर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच दुल्हन को मनाने की कवायद चलती रही, लेकिन दुल्हन व उसके परिवारीजन तैयार नहीं हुए, तो समाज के कुछ लोगों ने बैठकर पंचायत कराई और दूल्हा बिना दुल्हन के ही घर लौट गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विवाह बंधन में बिचौलिए द्वारा बोला गया झूठ दोनों परिवारों को भारी पड़ गया। बिचौलिए ने बताया कि लड़का पक्ष कन्नौज में किराये पर रहता है। लड़का सरकारी इंजीनियर, उसके 6 प्लाट और 20 बीघा जमीन है। वहीं, रात ग्रामीण की पुत्री की बारात कस्बा के गंगा गली स्थित एक गेस्ट हाउस में आई। तब रात को बारात चढ़ने के साथ द्वारचार की रस्म हुई, बरातियों ने भोजन किया। इसके बाद देर रात जयमाला कार्यक्रम भी हो गया। इसी दौरान रात करीब पौने एक बजे दुल्हन को खबर लगी कि दूल्हा सरकारी नहीं बल्कि प्राइवेट नौकरी करता है, तो इस पर उसने शादी की रस्मों को पूरा करने से इनकार कर दिया। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि लड़का सम्पन्न परिवार से है। प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है और अच्छी खासी तनख्वाह ले रहा है। इसके बावजूद रिश्ता तय करते समय बोला गया झूठ आखिरकार इस रिश्ते के टूटने का कारण बन गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular