Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsदिनदहाड़े 32 लाख की लूट, ग्वालियर में बेखौफ लुटेरे, पुलिस का बढा...

दिनदहाड़े 32 लाख की लूट, ग्वालियर में बेखौफ लुटेरे, पुलिस का बढा सरदर्द

शराब कारोबारी विनोद शिवहरे के घर से उनके मुनीम आसाराम कुशवाहा 32 लाख 63 हजार रुपए लेकर अपनी एक्टिवा से निकले थे।तभी विनय नगर सेक्टर 2 कोटेश्वर मंदिर के पास कुछ लोग मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बदमाशों ने हथियार की नोक पर उन्हें रोक लिया और रूपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए।

ग्वालियर, मध्य प्रदेश:  शहर में दिनदहाड़े शराब कारोबारी के मुनीम के साथ नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने हथियार की नोक पर 32 लाख  63 हजार रुपए लूट लिए। लूट की यह वारदात पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। मामला इतना संगीन था है कि लूट की खबर लगते ही मौके पर SSP, DIG,IG और काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। लेकिन तब तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि लुटेरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। लेकिन दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है। 

घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे में लुटेरे कैद भी हुए हैं।पुलिस CCTV फुटेज से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है.. और शहर भर में नाकेबंदी भी कर दी गई है। दरसअल शराब कारोबारी विनोद शिवहरे के घर से उनके मुनीम आसाराम कुशवाहा 32 लाख 63 हजार रुपए लेकर अपनी एक्टिवा से निकले थे।तभी विनय नगर सेक्टर 2 कोटेश्वर मंदिर के पास कुछ लोग मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बदमाशों ने हथियार की नोक पर उन्हें रोक लिया और रूपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। 

तत्काल मुनीम आसाराम कुशवाह ने पुलिस और शराब ठेकेदार विनोद शिवहरे को लूट की घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। लूट की घटना को लेकर ग्वालियर रेंज के IG अरविंद सक्सेना का कहना है कि शहर में बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर दी गई है।घटना CCTV कैमरों में भी कैद हुई है.फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है.अभी फरियादी ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं है.लेकिन जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा कर दिया जाएगा।

पुलिस लगातार इन लुटेरों को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। मोबाइल टावर पर एक्टिव मोबाइल फोन्स को भी ट्रैक किया जा रहा है। साथ ही लुटेरों के हुलिए के आधार पर भी मुखबिर के द्वारा जानकारी ली जा रही है। शहर में हर ओर नाकाबंदी कर दी गई है। हालांकि पुलिस के अपने दावे हैं लेकिन फिर भी दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना ने शहर में दहशत फैला दी है। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular