Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsजेब में रखा मोबाइल हुआ ब्लास्ट, अंडकोष फट गये, एमपी में हुई...

जेब में रखा मोबाइल हुआ ब्लास्ट, अंडकोष फट गये, एमपी में हुई चौंकाने वाली घटना

राजगढ़ जिले के सारंगपुर इलाके में मंगलवार को एक युवक की पैंट की जेब में मोबाइल फोन फट गया, जिससे उसके गुप्तांगों में चोट लग गई।

सारंगपुर मध्य प्रदेश: मोबाइल फटने की तमाम हैरतअंगेज घटनाएं आपने सुनी होंगी लेकिन मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ युवक के जेब में रखा हुआ मोबाइल फट। जाता है और घटना इतनी भयावह है कि इस ब्लास्ट के चलते युवक के अंडकोष फूट जाते हैं। युवक पानीपूरी का ठेला लगाता है और बड़ी मुश्किल से पैसे जोड़कर उसने यह 2nd हैंड मोबाइल लिया था। मोबाइल खरीदते समय उसके मन में खुशी थी। लेकिन उसे क्या पता था कि यही सेकेंड हैंड मोबाइल उसके लिए इतना ख़तरनाक साबित होने वाला है।

राजगढ़ जिले के सारंगपुर इलाके में मंगलवार को एक युवक की पैंट की जेब में मोबाइल फोन फट गया, जिससे उसके गुप्तांगों में चोट लग गई। पुलिस के अनुसार, पेशे से सड़क किनारे ठेला लगाने वाला 19 वर्षीय युवक मंगलवार को सब्जी खरीदकर बाजार से मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तभी नैनवाड़ा गांव के पास टोल टैक्स के पास उसकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन फट गया। विस्फोट के साथ ही उसके गुप्तांग ( अंडकोष) भी क्षतिग्रस्त हो गए और वह चलती बाइक से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई।

विस्फोट को देख राहगीर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सारंगपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे विशेष उपचार के लिए शाजापुर रेफर कर दिया गया। सेकेंड हैंड मोबाइल फोन पीड़ित के भाई ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले ही एक नामी कंपनी से सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदा था। सारंगपुर के डॉ. नयन नागर के अनुसार मोबाइल फटने से युवक के अंडकोष में चोट आई है।

हालांकि, वह खतरे से बाहर है, लेकिन उसका इलाज चल रहा है। सारंगपुर थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया ने बताया कि उन्हें अभी तक घटना की लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद जांच की जाएगी। मोबाइल फोन में विस्फोट क्यों होता है? विशेषज्ञों के अनुसार, मोबाइल में विस्फोट होने के कई कारण हो सकते हैं। मुख्य कारण मोबाइल का अत्यधिक गर्म होना है, जिससे बैटरी गर्म होकर विस्फोट कर जाती है। इसके अलावा, असंगत चार्जर का उपयोग, ओवरचार्जिंग और निर्माण संबंधी दोष भी मोबाइल फोन में विस्फोट का कारण बन सकते हैं।

आपको बता दें कि कई बार मोबाइल ओवर हीट होता है और हम इसे ध्यान न देते हुए लापरवाही करते हैं। इसलिए हम अपने पाठकों से अपील करते हैं। कि जब भी आपका मोबाइल ओवर हीट हो तो पहले उसका तापमान कम करने की कोशिश करें उसके बाद ही उसे अपनी जेब में रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular