Thursday, July 30, 2026
30.2 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
HomeBig Newsछत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा; निर्माणाधीन फैक्ट्री में गिरी चिमनी, 8 मजदूरों की...

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा; निर्माणाधीन फैक्ट्री में गिरी चिमनी, 8 मजदूरों की मौत कई मलबे में दबे

हादसा मुंगेली के कुसुम प्लांट में हुआ है। लोहे की पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में चिमनी गिरने से 25 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए।

रायपुर छत्तीसगढ: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक भीषण हादसा हो गया जब एक निर्माणाधीन प्लांट में चिमनी गिरने से 8 मजदूरों की मौत हो गई और कई मजदूर चिमनी के मलबे में दबकर गये। यह हादसा मुंगेली के कुसुम प्लांट में हुआ है। लोहे की पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में चिमनी गिरने से 25 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

घटनास्थल पर स्थानीय लोग और मजदूर बड़ी संख्या में जुटे हुए हैं। उनकी मांग है कि मलबे से मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाए। हादसे की उच्च स्तरीय जांच की जाए। दोषियों पर कार्रवाई की जाए। हादसे में प्रभावित परिवारों को मुआवजा भी दिया जाए। स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए प्लांट प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना कि मशीनों स्ट्रक्चर के समय पर जांच और मरम्मत नहीं की गई। प्लांट को शुरू करने के लिये जल्दबाजी की गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। आस-पास के जिलों से भी प्रशासन की टीम पहुंच रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जाता है कि प्लांट में लोहे की पाइप बनाई जा रही थी तभी ये हादसा हो गया। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। सूचना पर स्थानीय ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। सभी बचाव कार्य में लगे हैं। मलबे को हटाने का काम जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular