ग्वालियर, मध्य प्रदेश: समाज में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना सामाजिक संगठन के प्रमुख उद्देश्यों में से एक होता है, समाज के प्रतिभाशाली बच्चों की शिक्षा में आवश्यक सहायता करने के लिए समाज तत्पर है। यह बात चौरसिया समाज विकास संघ ट्रस्ट द्वारा आज आयोजित
प्रतिभा सम्मान एवं चौरसिया रत्न अलंकरण के दौरान सकल तंबोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश लक्खूलाल ने समाज को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि प्रशासनिक सेवाओं की प्रवेश परीक्षा की प्री क्लियर करके वाले प्रतिभाशाली युवाओं को आगे की तैयारी के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा सके।

01 जून 2025 को चैंबर ऑफ कॉमर्स , ग्वालियर आयोजित किया गया प्रतिभा सम्मान समारोह एवं चौरसिया रत्न अलंकरण के विभिन्न पहलू पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले 150 मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, श्योपुर, अशोक नगर, छतरपुर एवं टीकमगढ़ जिलों के सभी स्वजातीय छात्र छात्राओं एवं समझ बंधुओं ने भाग लिया।
कार्यकम में विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाले 20 प्रतिभाओं को समाज रत्न एवं समाज गौरव से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम संयोजक श्री हरिओम चौरसिया, श्री मनोज चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

