Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsगुरुग्राम के इस मॉल को बम से उड़ाने की मिली धमकी

गुरुग्राम के इस मॉल को बम से उड़ाने की मिली धमकी

मेल से बम से उड़ने की धमकी दी गई। जांच की गई है, अभी तक ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इस तरह के ईमेल देश भर के मॉल को भेजा गया है। मामले की जांच चल रही है।

गुरुग्राम हरियाणा; शनिवार सुबह सुबह गुरुग्राम के एक मॉल को पंप से उड़ाने की धमकी की।सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया और जब प्रशासन की टीम ने सुरक्षा की लिहाज से क्षेत्र में कार्रवाई शुरू करी।तो जनता के बीच में भी दहशत का।माहौल देखने को मिला। डीएलएफ फेज 3 थाना क्षेत्र स्थित एंबिएंस मॉल को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। शनिवार सुबह 10:30 बजे इसको लेकर मॉल प्रबंधन के पास धमकी भरा एक ईमेल भेजा गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मॉल में जांच के लिए पहुंची हुई है। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर पूरे मॉल और आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया है और किसी भी संवेदनशील वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

अभियान चलाया जा रहा है। डीएलएफ फेज 3 थाना प्रभारी का कहना है कि मेल से बम से उड़ने की धमकी दी गई थी। जांच की गई है, अभी तक ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इस तरह के ईमेल देश भर के मॉल को भेजा गया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही यह पता लगाया जाएगा कि ईमेल कहां से और क्यों भेजा गया। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिसकर्मियों (Gurugram Police) को तैनात किया गया है। बता दें दो महीने पहले गुरुग्राम के पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular