Thursday, July 30, 2026
30.9 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
HomeBig Newsगिरफ्तारी से बचने पुलिस पर छोड़ देता था रोटविलर कुत्ते, पुलिस ने...

गिरफ्तारी से बचने पुलिस पर छोड़ देता था रोटविलर कुत्ते, पुलिस ने भी निकाली गिरफ्तारी की गज़ब तरकीब

गिरफ्तारी से बचने पुलिस पर छोड़ देता था रोटविलर कुत्ते

गिरफ्तारी से बचने के लिए  बदमाश ने घर में खतरनाक प्रजाति के रॉटविलर कुत्ते पाल रखे थे। पुलिस जब उसके घर आती थी तो रॉटविलर उसका रास्ता रोक लेते थे। इस बार पुलिस ने आरोपी रौनक बाथम को पकड़ने कहा लिए नगर निगम के दस्ते को भी साथ में लिया ताकि दरवाजे पर खड़े रॉटविलर को काबू किया जा सके।पुलिस जब  आरोपी रौनक बाथम के घर पहुंची तो कुत्तों को आगे कर वो भाग निकला लेकिन उसके रॉटविलर और एक देसी नस्ल के कुत्ते को पुलिस ने निगम के अमले की मदद से पकड़ लिया। बाद में आरोपी रौनक बाथम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

रौनक बाथम ने 30 अप्रैल को अचलेश्वर महादेव मंदिर के नजदीक अपने साथियों के साथ ट्रैफिक पुलिस जवान पर हमला किया था ।इसका मोबाइल पर रिकॉर्ड हुआ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। तब से ही  पुलिस रौनक के पीछे लगी हुई थी। हालांकि इस मामले में दो आरोपी  पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं । लेकिन रौनक बाथम फरार था।

रौनक बाथम कंपू के गड्ढे वाले मोहल्ले में रहता है ।वह सट्टे के कारोबार से भी जुड़ा है और उसे पर कई अपराध दर्ज है ।30 अप्रैल को उसने बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल से अपने साथियों के साथ ट्रैफिक पुलिस जवान पर उस समय हमला कर दिया था जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई थी ।यह घटना तेजी से वायरल हुई थी। इसके बाद से ही पुलिस रौनक बाथम के पीछे लगी हुई थी। लेकिन शातिर दिमाग रौनक ने घर पर दरवाजे पर ही रोटविलर नस्ल के कुत्ते पाल रखे थे ।एक रॉटविलर कुत्ता निगम ने जप्त कर लिया है। जबकि दूसरा भाग निकला ।पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ इस बार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
सुनिए क्या कहना है एसपी धर्मवीर सिंह का इस शातिर अपराधी के बारे में

Play
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular