Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsऑटो वाले से कॉल, इश्क और धोखा, फिर हुआ दुष्कर्म का हैरान...

ऑटो वाले से कॉल, इश्क और धोखा, फिर हुआ दुष्कर्म का हैरान करने वाला मामला

ग्वालियर मध्य प्रदेश: प्यार अंधा होता है। यह कहावत तो आपने अक्सर सुनी होगी। लेकिन क्या प्यार अन्धे के साथ साथ बेवकूफ और बेअकल भी होता है। आज के आधुनिक युग में होने वाली प्यार की कुछ घटनाएं देखकर तो ऐसा ही लगता है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला कॉल, इश्क धोखा का मामला ग्वालियर में हुआ। शहर में ऑटो से कोचिंग जाते जाते ऑटो चालक को दिल दे बैठी छात्रा के साथ ऑटो चालक ने दुष्कर्म कर दिया और फिर शादी से इंकार कर।दिया। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्वालियर शहर मुरार के क्षेत्र में रहने वाली 19 साल की युवती छात्रा है और वहां कोचिंग जाने के लिए ऑटो का उपयोग करती थी। 2023 में उसने हजीरा थाना क्षेत्र के चार शहर का नाका में रहने वाले ऑटो चालक सुंदर बाथम से उसकी पहचान हुई थी और छात्रा उसी के ऑटो से कोचिंग आती जाती था। इस दौरान ऑटो चालक ने छात्रा का मोबाइल नंबर ले लिया और उससे बातचीत करने लगा बातचीत करते-करते दोनों के बीच प्रेम होने पर नजदीकियां बढ़ गई। जिस समय प्रेम परवान चढ़ रहा था उस समय लड़की ने भी यह नहीं देखा कि ऑटो चालक का बैकग्राउंड क्या है। क्या उसमें वफादारी है। क्या वह उसे खुश रख पाएगा? क्या वह उसका विश्वास जीत पाएगा।

परिचय होने के कुछ समय बाद ऑटो चालक उसे चार शहर का नाका में ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। बाद में ऑटो चालक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और शोषण करने लगा और बाद में उससे शादी करने से मुकर गया। प्रेमी के द्वारा धोखा मिला तो छात्रा थाने पहुंची और उसके खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक को धर दबोच लिया जहां उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और अब जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular