Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeCrimeएटीएम काटकर ले गए कैश, लुटेरों के हौसले बुलंद, कैमरों पर किया...

एटीएम काटकर ले गए कैश, लुटेरों के हौसले बुलंद, कैमरों पर किया ब्लैक स्प्रे नहीं बजा सायरन

ग्वालियर मध्य प्रदेश: लूट की घटनाएं ग्वालियर में रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एटीएम मशीन काटने वाला गिरोह भी लगातार सक्रिय है और ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र में एक बार फिर एटीएम लुटेरों ने एक सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया। रात के अंधेरे में एटीएम लुटेरे मशीन काटकर  उसमें भरा लाखों रुपए कैश लेकर चम्पत हो गए। गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी कार सवार बदमाश आनंद नगर में एसबीआई के एटीएम पर पहुंचे। यहां लगे कैमरों पर ब्लैक स्प्रै करने के बाद एटीएम काटा और फिर उसमें रखा कैश निकालकर ले गए।

इसके बाद एटीएम को काटकर उसमें रखा कैश निकाल लिया और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके पहले भी ग्वालियर के डबरा में बदमाश एटीएम काटकर उखाड़ ले गए थे। बदमाशों को एटीएम के कैबिन में लगे सीसीटीवी पर स्प्रै करने के बाद इसे काटने में समय लगा होगा। इस दौरान ना तो एटीएम का अलार्म बजा और ना ही कोई पुलिसकर्मी यहां गश्त करने पहुंचा। इस क्षेत्र में पुलिस गश्त के न। होने की शिकायत पहले भी मिल चुकी हैं और इस तरह गश्त का न होना एक बड़ी लापरवाही उजागर कर रहा है। 

Play

एसबीआई के अधिकारी इसका आंकलन कर रहे हैं एटीएम से। कितना रुपया गया है? अभी तक रुपये के बारे में सही जानकारी एसबीआई के अधिकारियों ने साझा नहीं की है। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात के अनुसार रात करीब 3 बजे बदमाश एटीएम में पहुंचे थे। ये मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए थे। सबसे पहले उन्होंने काले रंग का स्प्रे वहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular