डिजिटल डेस्क: इंग्लैंड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में रविंद्र जडेजा ने कीर्तिमानो की झड़ी लगा दी है। हालांकि चौथा टेस्ट मैच भारत जीत नहीं सका। लेकिन रविंद्र जडेजा की स्थिर बल्लेबाजी की वजह से ही भारत यह मैच ड्रॉ कराने में कामयाब रहा। मैनचेस्टर टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने दिखाया कि उनकी कितनी काबिलियत है। वहीं, दुनिया के बेस्ट ऑलराउडंर में से एक जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर दो टेस्ट शतक जड़कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही उन्होंने तमाम अन्य रिकॉर्ड भी बना डाले।
निचले क्रम में उतरकर सदी हुई बल्लेबाजी करने के लिए रवींद्र जडेजा विशेषज्ञ माने जाते हैं। उन्होंने एक बार फिर उनके लिए कही जाने वाली इस बात पर मुहर लगा दी है। इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। इससे पहले लॉर्ड्स की दोनों पारियों में अर्धशतकीय पारी खेली थी। अब मैनचेस्टर में जडेजा ने नाबाद शतकीय पारी खेली। वह 107 रन बनाकर नाबाद रहे। इस शतक की बदौलत जडेजा ने इतिहास रच दिया।
इंग्लैंड की धरती पर नंबर-6 या उससे नीच बल्लेबाजी करते हुए दो शतक जड़े हैं। और ऐसा करने वाले रवीद्र जडेजा पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। जडेजा ने इससे पहले बर्मिंघम में 2022 में शतक जड़ा था। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने कुल तीसरा शतक जड़ा। अब मैनचेस्टर में शतक जड़कर 17 महीने का इंतजार खत्म किया। इसके पहले उन्होंने इंग्लैंड के ही खिलाफ फरवरी 2024 में राजकोट में 112 रन की पारी खेली थी। जडेजा ने अपने करियर में तीसरा, चौथा और पांचवां शतक इंग्लैंड के ही खिलाफ जड़ा। जडेजा का पहला शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ और दूसरा शतक श्रीलंका के खिलाफ जड़ा था।

रवींद्र जडेजा ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ पांचवें विकेट के लिए 203 रन की नाबाद साझेदारी की। इस साझेदारी की बदौलत भारत ने मैच ड्रॉ कराया। वॉशिंगटन सुंदर ने अपने टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी जड़ी। वह 101 रन बनाकर नाबाद रहे।
इसके साथ ही रविंद्र जडेजा ने पिछली 6 टेस्ट पारियों में लगातार अर्धशतक बनाते हुए 50 रन का आंकड़ा पार किया है। यह भी उनका अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है। आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के साथ-साथ स्लो स्पिन बॉल भी करते हैं इस तरह से वह टीम में एक ऑलराउंडर की भूमिका में शामिल होते हैं। और निचले क्रम में आकर जिस तरह से वह सधी हुई बैटिंग कर रहे हैं वह भारत के निचले क्रम।की बल्लेबाजी को मजबूत करती है।
