Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeMadhya Pradeshस्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट अधूरे, पूरे करने निगमायुक्त संघ प्रिय ने दे...

स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट अधूरे, पूरे करने निगमायुक्त संघ प्रिय ने दे दिया यह निर्देश

स्मार्ट सिटी के सभाकक्ष में नगर निगम आयुक्त व स्मार्ट सिटी सीईओ प्रभारी श्री संघ प्रिय ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर स्मार्ट सिटी द्वारा क्रियान्वित किये गए कार्य व वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों, डिपॉजिट वर्क सहित सभी कार्यों की वर्तमान कार्य स्थिती व वित्तीय स्थिती के बारे मे विस्तारपूर्वक

ग्वालियर मध्य प्रदेश: स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं के शेष कार्य गुणवत्ता के साथ और जल्द से जल्द पूर्ण करें, जिससे शहरवासियों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही शहर के विकास में नए आयाम जुड़ सकें। इस आशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि परियोजनाओ के रखरखाव औऱ संचालन की कार्ययोजना को बेहतर और प्रभावी तरीके से तैयार करे ताकि भविष्य मे परियोजनाओ का बेहतर रुप से संचालन हो सके। उन्होने प्रगतिरत परियोजनाओ को विशेष रणनीति बनाकर कार्यो को पूर्ण कराये जाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियो को दिये। बैठक मे स्मार्ट सिटी एवं पीडीएमसी के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सोमवार को मोती महल स्थित स्मार्ट सिटी के सभाकक्ष में नगर निगम आयुक्त व स्मार्ट सिटी सीईओ प्रभारी संघ प्रिय ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर स्मार्ट सिटी द्वारा क्रियान्वित किये गए कार्य व वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों, डिपॉजिट वर्क सहित सभी कार्यों की वर्तमान कार्य स्थिती व वित्तीय स्थिती के बारे मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। उन्होने सभी संबधित अधिकारियो को निर्देश दिये कि वह सभी प्रगतिरत कार्य़ो को आपसी समन्वय व जिम्मेदारी से तय समय सीमा मे पूर्ण कराये वही उन्होने पीडीएमसी के अधिकारियो को निर्देश देते हुये कहा की वह संबंधित निर्माण कार्यो की जरुरी जानकारी डिजायन इत्यादी को ठेकेदारो को समय सीमा मे उपलब्ध करवाये ताकि कार्यो मे किसी भी प्रकार का विलम्ब ना हो।

बैठक मे नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने आइएसबीटी, शिक्षा नगर स्मार्ट स्कूल, थीम पार्क सहित अन्य कार्यो के आँपरेशन एंड मेनटेनेंस की बेहतर और प्रभावी तरीके से कार्ययोजना जल्द बनाने के लिये भी संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया।
निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने स्वर्ण रेखा नदी के किनारे लगाई जा रही फेंसिग कार्य की समिक्षा करते हुये अधिकारियो को निर्देशित किया कि इस कार्य को पूर्ण करने के लिये जो कार्ययोजना बनाई गई है उसे प्राथमिकता मे लेकर इस कार्य को पूर्ण कराये व लगाई जा रही फेंसिग पर उससे संबंधित जानकारी व स्वच्छता का पालन करने के साईन बोर्ड भी लगाये। निगम आयुक्त ने शहर मे सभी प्रगतिरत कार्यो के निर्माण स्थलो पर प्रदुषण इत्यादी को कम करने व स्वच्छता हेतु नियमानुसार जरुरी प्रावधान करने के लिये भी संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular