Friday, April 17, 2026
30.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeMadhya Pradeshसुसाइड प्वाइंट बने ग्वालियर फोर्ट पर बड़ा एक्शन, कलेक्टर ने दिए यह...

सुसाइड प्वाइंट बने ग्वालियर फोर्ट पर बड़ा एक्शन, कलेक्टर ने दिए यह निर्देश 

ग्वालियर किले की चार दीवारी से गिरने के कारण व्यक्तियों की मृत्यु हो जाती है अथवा ये गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही आवश्यक है

ग्वालियर, मध्य प्रदेश:  ग्वालियर फोर्ट पर आए दिन होने वाली घटना एवं दुर्घटना की रोकथाम एवं इस पर नियंत्रण करने के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने तथा आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर द्वारा संरक्षण सहायक ग्वालियर फोर्ट को लिखे पत्र में कहा गया कि ग्वालियर किले पर आए दिन होने वाली घटनाएं रोकने एवं किले पर प्रभावी इंतजाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाए। 

ग्वालियर किले की चार दीवारी से गिरने के कारण व्यक्तियों की मृत्यु हो जाती है अथवा ये गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही आवश्यक है। इसके लिए दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर उन पर सुरक्षा इन्तजाम सुनिश्चित  करे। निर्धारित समयावधि में पर्यटकों का किला परिसर से प्रस्थान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक योजना बनाएं ।खतरनाक स्थानों पर गार्डों की तैनाती सुनिश्चित करे एवं ” दुर्घटना संभावित क्षेत्र ” में चेतावनी वाले फ्लेक्स एवं बोर्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

आपको बता दें कि ग्वालियर फोर्ट लंबे समय से आत्महत्या करने वालों के लिए एक बड़ा केंद्र बन चुका है। पिछले कुछ दिनों में किले की दीवार से कूदकर आत्महत्या या आत्महत्या के प्रयास के तमाम मामले सामने आए हैं। आत्महत्या के मामले सामने आने से पर्यटन क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाले ग्वालियर किले की छवि धूमिल होती है। इसे ध्यान में रखते हुए खुद किले पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम आवश्यक हैं। अब जिला प्रशासन मुस्तैद हो चुका है और शक्ति के साथ सुरक्षा बढ़ाए जाने के लिए निर्देशित किया गया है साथ ही इस संबंध में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन से किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता हो तो अवगत कराए, संबंधित को भी निर्देशित किया जाएगा। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular