Tuesday, April 21, 2026
38.1 C
Delhi
Tuesday, April 21, 2026
HomeBig Newsसीसीटीवी की निगरानी में होगी हर भारतीय रेल, जानिए क्यों लिया यह...

सीसीटीवी की निगरानी में होगी हर भारतीय रेल, जानिए क्यों लिया यह निर्णय?

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। अब हर ट्रेन के चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी रहेगी। इसका फायदा यह होगा कि ट्रेन में होने वाली किसी भी तरह की असामाजिक घटना अपराध अपराध या गड़बड़ी की जानकारी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाया करेगी और जो दोषी होगा उस पर तुरंत कार्रवाई हो सकेगी। इससे रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था में। सुधार होन की उम्मीद जताई जा रही है। काफी लंबे समय से ट्रेन में सीसी टीवी होने की मांग उठ रही थी और जब भी कोई बड़ी घटना होती थी। तो उसके बाद इस तरह की मांग तेज हो जाती थी लेकिन अब भारतीय रेलवे ने सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय ले लिया है।

प्रत्येक रेल डिब्बे में चार डोम सीसीटीवी कैमरे, प्रत्येक दरवाजे पर दो एवं प्रत्येक इंजन में छह सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इंजन के आगे-पीछे और दोनों तरफ एक-एक कैमरा लगेगा। प्रत्येक केबिन (आगे-पीछे) में एक डोम सीसीटीवी कैमरा और डेस्क पर दो माइक्रोफोन लगाए जाएंगे। रेल मंत्री ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि सभी कैमरे नए मानकों वाले होने चाहिए, ताकि सौ किमी प्रति घंटे से अधिक गति और कम रोशनी की स्थिति में चलने वाली ट्रेनों में भी उच्च गुणवत्ता वाले फुटेज उपलब्ध हो सके।

360 डिग्री कवरेज के लिए प्रत्येक रेल डिब्‍बे में 4 डोम सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हर बोगी के दोनों प्रवेश द्वार पर भी 1 1 सीटी टीवी कैमरा लगाया जाएगा। साथ ही इंजन में भी छह सीसीटीवी कैमरे होंगे। इनमें लोकोमोटिव के आगे, पीछे और दोनों तरफ एक-एक कैमरा लगाया जाएगा। जबकि प्रत्येक कैब में आगे और पीछे में एक-एक डोम सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। कैमरे के साथ ही अच्छी गुणवत्ता वाले माइक्रोफोन भी लगाए जाएंगे। ताकि किसी भी तरह की बातचीत को भी रिकॉर्ड किया जा सके और किसी संकट की घड़ी में उसका उपयोग कार्रवाई के लिए किया जा सके।

कैमरों की क्वालिटी भी ऐसी होगी, जो 100 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक की रफ्तार और कम लाइट में भी हाई क्वालिटी वाली फुटेज ले सकें। यात्रियों की निजता का ख्याल रखते हुए डिब्बों में कैमरे कोच के बीच में नहीं लगाए जाएंगे, बल्कि यह कोच के चारों गेटों के आसपास कॉरिडोर में लगाए जाएंगे। कैमरे लगाने का मुख्य उद्देश्य ट्रेनों में यात्रियों के साथ आए दिन होने वाली बदमाशों और संगठित गिरोह द्वारा चोरी-चकारी, जहरखुरानी के मामले और अन्य तरह के अपराधों पर रोक लगाना है।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular