Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeEducationसीडीएस एवं एनडीए परीक्षा 1 सितम्बर, 21 परीक्षा केन्द्रों पर 6 हजार...

सीडीएस एवं एनडीए परीक्षा 1 सितम्बर, 21 परीक्षा केन्द्रों पर 6 हजार 398 अभ्यर्थी

सीडीएस परीक्षा एक सितम्बर को सीडीएस प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी। इसी तरह एनडीए प्रात: 10 से 12.30 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जायेगी।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीडीएस परीक्षा (कम्बाइंड डिफेंस सर्विस) एवं नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) ग्वालियर में रविवार एक सितम्बर को 21 परीक्षा केन्द्रों पर दो – दो सत्रों में होगी। इस परीक्षा में 6 हजार 398 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव जैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीडीएस परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिये कलेक्ट्रेट के कक्ष क्र.-113 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का टेलीफोन नम्बर 0751-2446214 है। कलेक्ट्रेट के अधीक्षक श्री आईआर भगत (मोबा. 94251-35143) को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। यह कंट्रोल रूम एक सितम्बर को प्रात: 7 बजे से परीक्षा समाप्ति तक लगातार कार्यशील रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular