Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeMadhya Pradeshसीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों को रोकने पुलिस को चलानी...

सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों को रोकने पुलिस को चलानी पड़ी वाटर कैनन अश्रु गैस और लाठियां

भोपाल, मध्य प्रदेश:  मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई बेरोजगारी और अत्याचार को लेकर प्रदेश कांग्रेस लगातार प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) लगातार आंदोलन धरना प्रदर्शन कर रही है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग विभागों में हुए भ्रष्टाचार (Corruption) को लेकर कांग्रेस शुक्रवार को फिर सड़कों पर उतर आई।  भोपाल में प्रदेश युवा कांग्रेस (State Youth Congress) द्वारा क्या हुआ तेरा वादा अभियान के समापन में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास के घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया। जिसमें साढ़े 4 लाख से 5 लाख पोस्टकार्ड लेकर हजारों युवा कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की तरफ आगे बड़े पुलिस ने रोशनपुरा चौराहा के पास 7 लेयर की बैरिकेडिंग की थी।

यूथ कांग्रेस (Youth Congress) ने जैसे ही पहली लेयर तोड़ी पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर कार्यकर्ताओं को खदेड़ना शुरू कर दिया वहीं पुलिस ने आसूं गैस के गोले भी चलाएं लाठीचार्ज भी किया जिसमें कई कार्यकर्ता को चोट भी आएं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बेरिकेड पर चढ़ गए पुलिस ने वाटर कैनन चलाया पानी के प्रेशर से पटवारी नीचे गिर गए जिससे उनको चोट भी आई वहीं कांग्रेस नेताओं समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा, एक करोड़ से ज्यादा युवा नौकरी के लिए भटक रहा है। 20 एग्जाम कंडक्ट किए 30 हजार नौकरी दी, जिसमें आज तक जॉइनिंग नहीं हुई। इस तरह युवाओं को ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए मजबूर किया। सरकार को शर्म आनी चाहिए मध्य प्रदेश की सरकार दिल्ली से चलती है यहां का मुख्यमंत्री शराब का ठेका लेने में व्यस्त है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ही तमाम युवा कांग्रेसियों के साथ सीएम हाउस घेराव। के लिए भोपाल पहुंचे थे। यह कार्यक्रम प्रदेश युवा कांग्रेस के तत्वावधान। में ही हुआ था मितेंद्र ने बताया कि युवा कांग्रेस ने दो माह पहले ‘क्या हुआ तेरा वादा’ अभियान की शुरुआत की थी। प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं से कई बार रोजगार के वादे किए, पर किसी को पूरा नहीं किया। स्वरोजगार की योजनाएं केवल कागजों पर चल रही हैं। बक्से और बोरियों में भरकर ये पोस्ट कार्ड जो युवाओं ने लिखकर भेजे हैं वो मुख्यमंत्री जी को देने के लिए जाएंगे। 

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने भाषण के दौरान कहा ये सरकार मोहन यादव और बीजेपी की सरकार नहीं ये माफियाओं की सरकार है मोहन सरकार में एक मंत्री ऐसा नहीं, जो बिना दलाली के काम करता हो लगभग 100 दलाल भोपाल-इंदौर में घूम रहे हैं, जो लैंड यूज चेंज करा रहे। सागर में दलित परिवार के 3 लोग मार दिए कटनी में दलित को पीटा आगे जो बीजेपी की नौकरी करेगा उसके खिलाफ कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़कर केस दर्ज कराएगा , दो दिन पहले मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि भारत में रहना है तो राम कृष्ण कहना होगा। मोहन यादव जी कांग्रेस का युवा साथी आपको चुनौती देता है कि आपको मुख्यमंत्री रहना है तो कर्ज लेना बंद करना होगा। जातिगत जनगणना करानी होगी। दलितों पर अत्याचार बंद करना होगा। सोयाबीन के दाम 6 हजार करने होंगे। ढाई लाख नौकरी देनी होगी।बाबा साहब आंबेडकर के संविधान से नफरत बंद करनी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular