Thursday, July 30, 2026
30.2 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
HomeBig Newsसिंधिया ने ली कलेक्टरों की वर्चुअल बैठक, भारी बारिश और जलभराव पर...

सिंधिया ने ली कलेक्टरों की वर्चुअल बैठक, भारी बारिश और जलभराव पर कह दी बड़ी बात

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने ग्वालियर, गुना, शिवपुरी और अशोकनगर के कलेक्टर के साथ की बैठक। अतिवृष्टि में प्रशासन द्वारा किये जा रहे बचाव कार्यों की समीक्षा की। वर्चुअल बैठक में हर जिला की परिस्थिति पर लिया अपडेट और दिए जरूरी निर्देश।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में अतिवृष्टि ने राज्य के कई इलाकों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। इसमें ग्वालियर चम्बल क्षेत्र में भी भारी बारिश का प्रभाव देखा जा रहा है। स्थिति को देखते हुए आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुबह सुबह मुख्यमंत्री मोहन यादव से फ़ोन पर बात की और प्रदेश की स्थिति के बारे में जाना। इसी के साथ उन्होंने ग्वालियर चम्बल क्षेत्र में चल रहे रेस्क्यू कार्यों की भी जानकारी ली और हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ बातचीत के बाद सिंधिया ने ग्वालियर, अशोकनगर, शिवपुरी और गुना के कलेक्टर के साथ वर्चुअल बैठक की और स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्र में हुई हानि – व्यक्ति, पशु और फ़सल हानि की भी जानकारी ली और निर्देश दिए हर पीड़ित को राहत राशि मिलनी चाहिए। उन्होंने स्थिति बेहतर होने के बाद फसलों के सर्वे का भी निर्देश दियाl सिंधिया ने राज्य सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट, प्रद्युमन सिंह तोमर और राजेंद्र शुक्ल (उप मुख्यमंत्री) को क्षेत्र का दौरा करने का भी निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular