Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsसागर में भीषण हादसा; 5 वाहन आपस में टकराए, दो की मौत...

सागर में भीषण हादसा; 5 वाहन आपस में टकराए, दो की मौत कई घायल

सागर हादसा: 2 की मौत, 5 गाड़ियां भिड़ीं, तेज कंटेनर ने बाइक उड़ाई, 2 की मौत, सागर में भीषण टक्कर, 2 की दर्दनाक मौत, 5 वाहन टकराए, बाइक सवारों की मौत

सागर, मध्यप्रदेश: सागर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ऐसी तबाही मचाई कि जिसने भी देखा, उसका दिल दहल गया। कन्टेनर की टक्कर से एक के बाद एक लगातार पांच गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक शव पड़े रहे और लंबा जाम लग गया। यह दर्दनाक घटना शनिवार को सागर-नरसिंहपुर नेशनल हाईवे पर झिरा घाटी में हुई।

सागर की ओर से नरसिंहपुर की ओर जा रहे एक कंटेनर की रफ्तार घाटी में बेकाबू हो गई। सामने से आ रही बाइक को उसने इतनी जोर से टक्कर मारी कि बाइक को करीब 15 फीट तक घसीटते ले गया। हादसे में बाइक पर सवार सतीश (28) और अजय लोधी (26) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक दोनों युवक सागर जिले के मढ़ पिपरिया गांव के रहने वाले थे और किसी काम से बरमान जा रहे थे। हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद कंटेनर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे 5 वाहन भी आपस में टकरा गए। इनमें हाईवा, पिकअप और दो कारें शामिल थीं। इस भिड़ंत में एक महिला समेत दो लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं, हादसे में बाइक सवार युवकों के साथ-साथ दो गायों की भी मौत हो गई। कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां लगे जाम को खुलवाया। सुआतला थाना प्रभारी बीएल बनवारी ने बताया कि कंटेनर चालक हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कंटेनर समेत उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने आगे कहा कि कंटेनर की तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर ड्राइवर भाग रहा था, जिसे पकड़ लिया गया है।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular