Friday, April 17, 2026
30.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsसांसद भारत सिंह ने किया शस्त्र-पूजन, आईजी, डीआईजी, कलेक्टर व एसपी ने...

सांसद भारत सिंह ने किया शस्त्र-पूजन, आईजी, डीआईजी, कलेक्टर व एसपी ने भी यज्ञ में दीं आहुतियाँ

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: भारतीय सनातन संस्कृति में गहरे तक रची-बसी प्राचीन शस्त्र- पूजन परंपरा के अनुरूप दशहरा पर्व पर ग्वालियर में उत्साह, उमंग व धूमधाम के साथ शस्त्रों की पूजा की गई। यहां डीआरपी लाइन स्थित पुलिस शस्त्रागार में सामाजिक न्याय व उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य एवं सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह की विशेष उपस्थिति में जिले का मुख्य शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविन्द सक्सेना, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह भी इस शस्त्र-पूजन में शामिल हुए।


बुराई पर अच्छाई की जीत के महापर्व विजय दशमी पर डीआरपी लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम में मंत्री श्री नारायण सिंह एवं सांसद श्री भारत सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सनातन संस्कृति के विधि- विधानों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच पवित्र यज्ञ में आहुतियाँ देकर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद मंगल आरती की गईं।
ज्ञात हो इस वर्ष मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में दशहरा पर्व सरकार और समाज मिलकर धूमधाम के साथ मना रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के तहत मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह व सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह की मौजूदगी में इस साल दशहरा पर्व पर ग्वालियर के डीआरपी लाइन में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उल्लेखनीय है प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष का दशहरा पर्व महिला सशक्तिकरण और सुशासन की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित किया गया है। देवी अहिल्याबाई ने देश भर में जन-कल्याण के अनेक महती कार्य संपन्न करवाए। इन कार्यों की स्मृति और देवी अहिल्याबाई के योगदान से आज की पीढ़ी को अवगत करवाने और उनके सम्मान में दशहरा पर्व पर शस्त्र-पूजन के कार्यक्रम आयोजित किये गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular