शिवपुरी मध्य प्रदेश: शिवपुरी से रिश्तों को कलंकित करने वाला एक ऐसा शर्मसार वीडियो सामने आ रहा है जिसमें एक बुजुर्ग को उसके ही पत्नी और बेटे द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। उससे उसका मोबाइल और एटीएम तक छीन कर ले गए। पूरा मामला कहीं ना कहीं रिश्तों को शर्मसार कर रहा है और साबित कर रहा है कि आज के समय में वैसा ही सब कुछ है। मामला भी किसी अशिक्षित परिवार से नहीं बल्कि एक रिटायर्ड डीएसपी और उसके परिवार से जुड़ा हुआ है जो और भी ज्यादा हैरान करने वाला है।
डीएसपी प्रतिपाल सिंह यादव 62 साल के हैं और अभी हाल ही में 31 मार्च को श्योपुर की महिला सेल से रिटायर्ड हुए हैं। उनके पत्नी और दो बेटे हैं। उनके साथ रिश्तों को कलंकित करने वाली यह घटना बीस अगस्त की है जब उनकी पत्नी और बेटे भौंती के चंदावनी गांव पहुंचे पहुँच कर रिटायर्ड डीएसपी के साथ बर्बरता और ज्यादती की गई जो कुछ वीडियो में दिखाई दे रहा है उसने एक बेटा पिता प्रतिपाल। की छाती पर बैठा है, दूसरा रस्सी से पैर बाँध रहा है और पत्नी ने एटीएम और मोबाइल छीन लिया है। घटना और भी भयावह हो सकती थी। लेकिन इस बर्बरता के बीच में ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए और भीड़ पड़ती देख पत्नी और बेटे रुक गए अन्यथा ये लोग रिटायर्ड डीएसपी को बाँधकर झाँसी ले जाना चाहते थे।

पूरी घटना के बाद रिटायर्ड डीएसपी प्रतिपाल सिंह यादव ने भौंती थाना में आवेदन दिया है रिटायर्ड डीएसपी ने पुलिस को बताया कि उनके पत्नी का व्यवहार शुरू से ही अच्छा नहीं है इसलिए वे एक गाँव में रह रहे थे। उनकी पत्नी माया और बेटे आकाश और आभास उन्हें रस्सी से बांधकर झांसी ले जाने की कोशिश कर रहे थे। उनका कहना है कि रिटायर्ड होने के बाद ईपीएफ के बीस लाख रुपए उनके खाते में आए थे अभी उन्हें 33 लाख रुपए और मिलने थे। मे इस रकम में से छोटे बेटे को 15 लाख और बड़े बेटे को 5 लाख देने वाला था और बाकी की रकम से मेरी बेटी की पढ़ाई और शादी भी करनी थी। जो अभी एमबीबीएस कर रही है। पैसों को लेकर ही पत्नी ने बेटों। को बहकाया और बेटों ने यह हरकत की जबकि मैं पन्द्रह साल से अलग रह रहा हूँ।
इस पूरी घटना ने एक बार फ़िर यह सोचने को मजबूर कर दिया है कि आजकल रिश्तों में भावनाएं मर चुकी हैं। आजकल लोगों के लिए वैसा ही सब कुछ हो गया है। पैसों की खींचतान के लिए लोग किस हद तक बर्बरता कर सकते हैं रिश्तों को कलंकित कर सकते हैं इसका एक ज्वलंत उदाहरण रिटायर्ड डीएसपी के साथ हुई इस जाति की घटना से आप समझ सकते हैं।
