Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsलापरवाह रेलवे, नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ में 18 की मौत, अब...

लापरवाह रेलवे, नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ में 18 की मौत, अब होगी जाँच

नई दिल्ली: महाकुंभ के दौरान अव्यवस्थाओं के चलते मौत का सिलसिला लगातार जारी है। यह मौत का सिलसा प्रयागराज से लेकर दिल्ली तक और कई अन्य क्षेत्रों तक दिखाई दे रहा है। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में भगदड़ हुई थी। जिसमें तमाम लोगों की मौत हो गई थी। अब दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ में संगम स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से शनिवार रात भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक घायल हुए हैं। लोकनायक अस्पताल प्रशासन ने देर रात 10 महिलाओं सहित 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि तीन लोगों की मौत लेडी हार्डिंग मेडिकल कालेज के अस्पताल में हुई है। इन अस्पतालों में कई घायल भर्ती हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों और घायलों के स्वजन अस्पतालों में बिलख रहे हैं।

रविवार को अवकाश होने के कारण शनिवार को प्रयागराज जाने वालों की संख्या अधिक थी। स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था नहीं थी और अत्यधिक भीड़ होने के बावजूद प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों के लिए जनरल के टिकट भी रात तक काटे जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हर घंटे 1500 जनरल टिकट काटे जा रहे थे। रात करीब 10 बजे प्लेटफार्म नंबर 16 से प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन भी थी। इसके अलावा, कई अन्य ट्रेनें थीं, जो प्रयागराज से होकर गुजरती हैं।

शनिवार को यहां से स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी भी थी जो विलंब से चल रही थीं। इनके यात्री भी प्लेटफार्म पर ही थे। मौके पर मौजूद कुछ यात्रियों के अनुसार प्रयागराज के लिए दो स्पेशल ट्रेनें रद कर दी गई थीं, हालांकि रेल प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सुरक्षा के नाम पर प्लेटफार्म पर चंद पुलिसकर्मी और आरपीएफ के सिपाही मौजूद थे, जो स्थिति को संभाल नहीं पाए।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के स्वजनों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। घटना प्लेटफार्म नंबर 14/15 पर रात करीब साढ़े आठ बजे उस समय हुई, जब यहां प्रयागराज की ओर जाने वाली दो ट्रेनों का यात्री इंतजार कर रहे थे, लेकिन ये ट्रेनें नहीं पहुंचीं, जिससे प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ एकत्रित हो गई।

Play
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular