Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsयात्रियों की आफत, 24 ट्रेनें रद्द 30 के बदले रूट, सफ़र से...

यात्रियों की आफत, 24 ट्रेनें रद्द 30 के बदले रूट, सफ़र से पहले देखलें ये खबर!

अगर आप त्योहारी सीजन में इस महीने अगर आगरा-दिल्ली से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रा कर कहीं जाने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके प्लान पर पानी फेर सकती है। पलवल स्टेशन पर प्री और नान इंटरलाकिंग व धौलपुर-हेतमपुर के बीच अप व डाउन मेन लाइन में कनेक्शन कार्य के चलते सितंबर में लगभग एक पखवाड़े तक ट्रेन यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहेगा।

रेलवे ने ग्वालियर से गुजरने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया गया है, जिनमें गतिमान एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं। इसके अलावा 30 से अधिक ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। इस दौरान महज मुरैना-धौलपुर तक भी ट्रेन से जाने के विकल्प सीमित ही रहेंगे। धौलपुर-हेतमपुर कार्य के चलते ये ट्रेनें होंगी प्रभावित: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से आगरा के बीच चलने वाली ट्रेन 11901-11902 और 11807-11808 को पांच से 17 सितंबर तक रद कर दिया है।

कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस 11 और 12 सितंबर, खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी पांच से 17 सितंबर तक, ग्वालियर-साबरमती एक्सप्रेस छह, सात, आठ, 10, 11, 13, 14 व 15 सितंबर को आगरा से संचालित की जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-आगरा छावनी लश्कर एक्सप्रेस छह, सात, 13 व 14 सितंबर को ग्वालियर तक ही चलेगी।

धौलपुर-हेतमपुर कार्य के चलते ये ट्रेनें होंगी प्रभावित-

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से आगरा के बीच चलने वाली ट्रेन क्रमांक 11901-11902 और ट्रेन क्रमांक 11807-11808 को पांच से 17 सितंबर तक रद कर दिया है। कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस 11 और 12 सितंबर, खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी पांच से 17 सितंबर तक, ग्वालियर-साबरमती एक्सप्रेस छह, सात, आठ, 10, 11, 13, 14 व 15 सितंबर को आगरा से संचालित की जाएगी। इसके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनस-आगरा छावनी लश्कर एक्सप्रेस छह, सात, 13 व 14 सितंबर को ग्वालियर तक संचालित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular