Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsमोहम्मद सिराज ने फेंकी 181.6 kmph स्पीड से दुनिया की सबसे तेज गेंद,...

मोहम्मद सिराज ने फेंकी 181.6 kmph स्पीड से दुनिया की सबसे तेज गेंद, देखकर सब हो गए हैरान! 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन हजारों फैंस मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे। इस मुकाबले का आयोजन एडिलेड में किया जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पिंक बॉल से खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच के दौरान 50000 से ज्यादा दर्शक स्टेडियम में मौजूद थे। इसी बीच टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज की एक गेंद ने सारी सुर्खियां बटोर ली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि उस गेंद में भला ऐसा क्या खास था। यह पूरा मामला जुड़ा है मोहम्मद राय द्वारा फेंकी गई एक गेंद से। जब वह गेंद मोहम्मद सिराज ने फेंकी तो स्क्रीन पर उस गेंद की रफर देखकर सभी लोग हैरान हो गए।

मोहम्मद सिराज इस मुकाबले के पहले दिन अपना आखिरी ओवर फेंक रहे थे। इस दौरान पहले तो लाबुशेन के साथ उनकी बहस हो गई। इसके बाद फैंस तब हैरान हो गए जब उन्होंने क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने इस गेंद पर एक नियमित उछाल बनाया। जिसे लाबुशेन ने नहीं खेला। स्पीडोमीटर पर देखा गया कि यह गेंद 181.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की थी। जिसने पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जो कि 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई थी, जो 2003 विश्व कप के दौरान बनी थी। आपको बता दें कि दुनिया की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड किसी भारतीय बॉलर के नसीब में कभी नहीं रहा इसमें वेस्टइंडीज पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ही हमेशा आगे रहे। लेकिन जिस 181.6केएमपीएच की स्पीड से यह बॉल फेंकी गई, वह सबको हैरान कर रही थी।

 ब्रॉडकास्टर की ओर से यह एक तकनीकी गड़बड़ी थी। जिसे उन्होंने तुरंत ठीक भी कर दिया, लेकिन तब तक कुछ फैंस ने 181.6 किलोमीटर प्रति घंटे वाली गति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद हर तरफ मीम्स बनने लगे। कुछ फैंस ने तो इस बात पर यकीन भी कर लिया कि सिराज ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं था। सिराज ने जो बॉल फेंकी थी वह। उस स्पीड से नहीं थी जो स्पीड मीटर ने दिखा दी। इस गलती को तो सुधार लिया लेकिन इस गलती की चर्चा पूरे विश्व में होने लगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular