Monday, April 13, 2026
23.1 C
Delhi
Monday, April 13, 2026
HomeMadhya Pradeshमॉनसून के कहर से जलाशय खतरे में, जल संसाधन मंत्री सिलावट ने...

मॉनसून के कहर से जलाशय खतरे में, जल संसाधन मंत्री सिलावट ने दे दिए यह निर्देश

मंत्री तुलसी सिलावट के निर्देश पर डैम सेफ्टी हेतु मुख्य अभियंता यमुना कछार, ग्वालियर द्वारा यमुना कछार अंतर्गत समस्त 10 संभागों के मैदानी अधिकारी के साथ गूगल मीट के माध्यम से बैठक ली गई

ग्वालियर मध्य प्रदेश: अत्यधिक वर्षा को देखते हुए प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जलाशयो की सुरक्षा के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मंत्री तुलसी सिलावट के निर्देश पर डैम सेफ्टी हेतु मुख्य अभियंता यमुना कछार, ग्वालियर द्वारा यमुना कछार अंतर्गत समस्त 10 संभागों के मैदानी अधिकारी के साथ गूगल मीट के माध्यम से बैठक ली गई। जिसमें वर्तमान में सभी बांधों (वृहद, मध्यम एवं लघु) की समीक्षा की गई। कंट्रोल रूम एवं मैदानी अमले को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। बैठक में बांध से निकासी एवं बाँध में किसी भी तरह की समस्या आने पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रशासन को समय पर अवगत कराने हेतु निर्देश दिए गये।

वर्तमान में जिस बांध में तकनीकी दिक्कत दिखाई पड़ती है, जिसका सुधार कार्य वर्ष पश्चात होना संभव है। ऐसे स्थान / कार्य को चिह्नित करते हुए प्राक्कलन तैयार कर वरिष्ठ कार्यालय को भेजने हेतु निर्देश दिए गए।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular