Tuesday, April 21, 2026
38.1 C
Delhi
Tuesday, April 21, 2026
HomeBig Newsमध्य प्रदेश में ट्रांसफर पर मोहन सरकार का बड़ा निर्णय, तारीख आगे...

मध्य प्रदेश में ट्रांसफर पर मोहन सरकार का बड़ा निर्णय, तारीख आगे बढ़ाई गई

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इनमें तबादला नीति की अवधि को आगे बढ़ाना भी शामिल है। बैठक के दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, तबादला अवधि 10 जून को समाप्त हो रही थी,

भोपाल मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में ट्रांसफर का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए यह एक जरूरी खबर है।  ट्रांसफर की तिथियां घोषित हो चुकी थी और इसकी अंतिम तिथि भी आ गई है लेकिन अभी तक कई विभागों में अंतिम तौर पर निर्णय नहीं हो पाए हैं और अपने ट्रांसफर को लेकर कई कर्मचारी असमंजस की स्थिति में हैं। अब ऐसे कर्मचारियों के लिए कुछ दिन की और राहत मिलने वाली है क्योंकि ट्रांसफर के लिए तय तिथि को बढ़ा दिया गया है। 

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इनमें तबादला नीति की अवधि को आगे बढ़ाना भी शामिल है। बैठक के दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, तबादला अवधि 10 जून को समाप्त हो रही थी, जिसे 17 जून तक बढ़ा दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग का पोर्टल बनने में हुए विलंब के चलते कैबिनेट बैठक में यह आग्रह किया गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

हालांकि बैठक में जो बात कही गई है वह स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित है और वहां पोर्टल प्रेरणा बनने के कारण तिथि को आगे बढ़ाया गया है लेकिन ट्रांसफर की अवधी आगे बढ़ाने का लाभ प्रदेश के सभी विभागों को मिलेगा व अन्य विभागों में भी जो कर्मचारी अभी इसका इंतजार कर रहे हैं वह भी इस बढ हुई अवधि का लाभ ले सकेंगे। 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारी लंबे समय से स्थानांतरण का इंतजार कर रहे थे। लेकिन स्थानांतरण पर रोक लगी हुई थी और यह संभावना जताई जा रही थी के मई 2025 स्थानांतरण खोले जाएंगे लेकिन थोड़े विलंब के चलते यह तिथि जून तक आ पहुंची। मध्यप्रदेश में तमाम विभागों में यह स्थानांतरण खोले गए हैं। लेकिन स्थानांतरण चाहने वाले या किए जाने वाले सबसे ज्यादा कर्मचारी शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के हैं। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular