Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsमध्यप्रदेश शासन के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बढ़ेगा 5% महंगाई भत्ता

मध्यप्रदेश शासन के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बढ़ेगा 5% महंगाई भत्ता

मध्यप्रदेश शासन के कर्मचारी काफी लंबे समय से महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। वर्तमान में उन्हें अपनी मूल आय। का 50% ही महंगाई भत्ता। मिल रहा है जबकि केंद्र में यह कहीं अधिक है।

भोपाल मध्य प्रदेश: प्रदेश के 7 लाख नियमित अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रदेश सरकार एक बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। सभी कर्मचारियों अधिकारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता सरकार जल्द बढ़ा सकती है। अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को 1 जनवरी 2025 से 55 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता देने का निर्णय हाल ही में लिया है। 

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश शासन के कर्मचारी काफी लंबे समय से महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। वर्तमान में उन्हें अपनी मूल आय। का 50% ही महंगाई भत्ता। मिल रहा है जबकि केंद्र में यह कहीं अधिक है। अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का महंगाई भत्ता 53। से बढ़ाकर 55% कर दिया जाएगा। यह बता इनको जनवरी 2025 से मिलेगा जो आने वाले वेतन में समायोजित किया जाएगा।

साथ ही राज्य के कर्मचारियों को अभी भी 50 प्रतिशत की दर से ही महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसकी घोषणा भी अक्टूबर 2024 में की गई और 9 माह का एरियर तीन किस्तों में दिया गया। इस बीच केंद्र सरकार ने अपने कर्मियों का दो बार महंगाई भत्ता बढ़ा दिया। इसका लाभ पेंशनरों को भी मिला। बजट में 64 प्रतिशत महंगाई भत्ते के हिसाब से विभागों के स्थापना व्यय में प्रविधान करके रखा गया है, जिससे वित्त के प्रबंधन में कोई परेशानी न हो।

प्रदेश सरकार ने लंबे समय बाद कर्मचारियों के वर्षों से लंबित विभिन्न भत्ते बढ़ाने का निर्णय लिया है। कुछ भत्तों में वृद्धि के आदेश भी जारी हो गए पर सामान्य प्रशासन विभाग ने वाहन और दिव्यांग भत्ते में वृद्धि के अभी तक आदेश जारी नहीं किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular