Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeCrimeमजिस्ट्रेट के घर दिनदहाड़े चोरी, पुलिस महकमे में हड़कंप

मजिस्ट्रेट के घर दिनदहाड़े चोरी, पुलिस महकमे में हड़कंप

मोहम्मद नियासत हुसैन रिजवी मजिस्ट्रेट हैं और बसंत बिहार डी 66 में उनका निवास है। अभी हाल ही में ईद मनाने के लिए वह अपने परिवार के साथ 1 जून से शहर के बाहर गए थे और रविवार को ही वापस लौटे। इसी बीच चोर उनके सूने घर के ताले। तोड़कर दिनदहाड़े कीमती सामान और जेवरात चुरा ले जाते हैं

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर इस कदर अपराध की राजधानी बन चुका है। कि यहां आए दिन बड़े और हैरान करने वाले अपराध होते रहते रात के अंधेरे में तो क्या दिन के अंधेरे में भी बड़ी बड़ी घटनाएं हो रही हैं और ऐसी ही एक घटना रविवार को पता चलती है जब शहर की सबसे पॉश कॉलोनियों में गिने जाने वाली बसंत बिहार में एक मजिस्ट्रेट के घर में दिनदहाड़े चोरी हो जाती है। चोरी दिनदहाड़े होती है। खुले आम होती है और सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात कि एक मजिस्ट्रेट के घर में होती है। यही कारण रहता है कि इस घटना के बाद पुलिस के हाथ पैर फूल जाते हैं। आनन फानन में चोरों को पकड़ने की सभी जुगत पुलिस लगाने लगती है।

मोहम्मद नियासत हुसैन रिजवी मजिस्ट्रेट हैं और बसंत बिहार डी 66 में उनका निवास है। अभी हाल ही में ईद मनाने के लिए वह अपने परिवार के साथ 1 जून से शहर के बाहर गए थे और रविवार को ही वापस लौटे। इसी बीच चोर उनके सूने घर के ताले। तोड़कर दिनदहाड़े कीमती सामान और जेवरात चुरा ले जाते हैं। पूरे मामले की जानकारी मजिस्ट्रेट तुरंत पुलिस को देते हैं जहां पुलिस बल। के साथ जिला पुलिस के मुखिया धर्मवीर सिंह स्वयं पहुँचते हैं। इस मामले में यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है की चोर परिचित के हो सकते हैं क्योंकि वह वारदात को अंजाम देने के लिए सीधे वहां पहुंचे जहाँ अलमारी में कीमती सामान रखा हुआ था और चोरी की इस घटना को अंजाम दिया। 

चोरी के इस घटना की जानकारी जब पुलिस को पहुंची दिनदहाड़े एक मजिस्ट्रेट के घर चोरी होने की घटना को सुनकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत ही सारे सीसीटीवी खंगाल। ने शुरू कर दिए जिसमें दिखाई दिया कि रविवार को दिनदहाड़े चोर घर में घुसे। और उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। सुबह 11:02 पर चोर आए 14 मिनट तक रेखी की और इसके बाद चोर एक टम लेकर 2:30 बजे वापस आए। और घर के पीछे का शटर काटकर घर में घुसे और दो घंटे तक घर में ही रहे और पूरा कीमती सामान बोरे में भरकर 4:30 पर घर से निकल गए। इस पूरे घटनाक्रम में उन्होंने पूरे घर में खोजबीन नहीं की बल्कि केवल उस आलमारी से सामान चुराया जिसमें जेवर व अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। 

घटना के बाद पुलिस कप्तान एसएसपी धर्मवीर सिंह एएसपी सुमन गुर्जर ने अपनी निगरानी में पूरी पड़ताल करवाई फिंगरप्रिंट। यूनिट भी मौका स्थल पर उपस्थित थी जहां से 4 फिंगर प्रिंट उठाए गए डॉग स्क्वॉड। का भी सहारा लिया गया जिसमें डॉग ने ट्रैक करते हुए हरिशंकर पुरम। की तरफ तक चोरों के। जाने की ट्रैकिंग का खुलासा किया। अब इसी आधार पर पुलिस सारे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर चोरों।को पहचानने का प्रयास करेगी। लेकिन जिस तरह से दिनदहाड़े यह चोरी की घटना हुई है उसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular