Sunday, April 12, 2026
20.1 C
Delhi
Sunday, April 12, 2026
HomeMadhya Pradeshभोपाल में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, सीएम आवास घेरने का प्रयास,...

भोपाल में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, सीएम आवास घेरने का प्रयास, पुलिस से झूमा झटकी

भोपाल मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश कांग्रेस लगातार हमलावर मूड में नजर आ रही है और रोज? ही किसी न किसी मुद्दे पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी है। बुधवार को भी महिला कांग्रेस ने महिलाओं से संबंधित कई मुद्दों को लेकर नारी न्याय आंदोलन का आगाज किया। इस आंदोलन के माध्यम से महिला कांग्रेस ने। भोपाल में जमकर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रयास था कि वह सीएम हाउस का घेराव करें इसके लिए सैकड़ों। की संख्या में महिलाएं इकट्ठा हुई थीं। कांग्रेस के लगातार किए जा रहे प्रदर्शन ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

रोशनपुरा चौराहे पर हुई सभा में प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार। प्रदेश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी की समस्या को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा गया। इस सभा में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि प्रदेश की महिलाओं में। भय और असुरक्षा का माहौल है। महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म। दुराचार की घटनाएं प्रतिदिन सामने आ रही हैं और सरकार मौन। साधकर बैठी है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि आज भोपाल में महिलाओं के सम्मान में जो। आंदोलन कांग्रेस कर रही है। इससे आगे जिला स्तर तक बढ़ाया जाएगा।

महिला कांग्रेस की सैकड़ों कार्यकर्ता रोशनपुरा चौराहे। के पास एकत्र हुई वहां उन्होंने एक सभा की। इस सभा को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बिभा पटेल ने संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार और सरकार की महिला विरोधी नीतियों पर जमकर हमला बोला। इसके बाद महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता राजभवन की और बड़ी महिला कांग्रेस सीएम हाउस पहुंचकर सीएम हाउस घेरने। की तैयारी में थी लेकिन राजभवन पर ही बैरिकेड्स लगाकर पुलिस ने महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस बीच महिला पुलिस अधिकारियों और महिला कांग्रेस। कार्यकर्ताओं के बीच में जमकर बहस हुई। लेकिन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर महिलाओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।

जब महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल जूझती हुई आगे बढ़ने का प्रयास कर रही थीं तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें चक्कर आ गए और वह सडक पर गिर पडी।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। कांग्रेस अध्यक्ष विवाह पटेल की हालत स्थिर है और कुछ समय बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular