Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeCrimeभूमाफिया का दुस्साहस, जमीन हड़पने बना लिया कलेक्टर का फर्जी आदेश

भूमाफिया का दुस्साहस, जमीन हड़पने बना लिया कलेक्टर का फर्जी आदेश

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर के जिरेना गांव में 20 बीघा सरकारी जमीन को हड़पने के लिए जालसाजों ने कलेक्टर का फर्जी आदेश ही बना दिया। लेकिन उनका फर्जीवाड़ा नाकाम रहा। आदेश में लिखी इबारत और हस्ताक्षर के अंतर से जालसाजों की करतूत पकड़ी गई। जिसकी शिकायत कर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। वही पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।

ग्वालियर के देहात जिरेना गांव में सर्वे क्रमांक 528, 529 और 111 में 20 बीघा सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद कलेक्टर न्यायालय में पहुँचा था। इसमें प्रताप सिंह, गब्बर सिंह माहौर ने कुछ लोगों से सांठगांठ कर कलेक्टर के हस्ताक्षर का कूट रचित आदेश बनाकर पेश कर दिया। इसमें बताया गया था कि प्रकरण प्रताप सिंह और गब्बर सिंह के नाम दर्ज है। जबकि प्रकरण तो आधुनिक डलवपर्स भागीदार फर्म जय राजेन्द्र सेठ के नाम अंकित है।

इसके अलावा आदेश में लिखी तारीख भी अलग हैं। आदेश में लिखी भाषा और हस्ताक्षर में भी अंतर है। इस आधार पर प्रताप सिंह और गब्बर सिंह समेत अन्य लोगों पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधडी करने की लिखित शिकायत कलेक्टर के रीडर लोकेश गोयल ने विश्वविद्यालय थाने में की। वही पुलिस ने उनकी शिकायत पर तीन नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular