Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsभिंड विधायक और कलेक्टर की टशन में नया मोड़, मामला पहुंचा थाने

भिंड विधायक और कलेक्टर की टशन में नया मोड़, मामला पहुंचा थाने

विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का आवेदन थाने में पहुंचने के बाद एक बार फिर इस मामले में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। एक और यह सुगबुगाहट भी है कि ...

भिंड ग्वालियर मध्य प्रदेश: सत्ताईस अगस्त को भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बंगले पर भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा घेराव करके जिस तरह से दोनों के बीच तनातनी हुई उस मामले ने दोनों की ही पूरे देश में किरकिरी की थी। एक और भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव विधायक को उंगली दिखाते नजर आए थे। तो दूसरी ओर भिंड विधायक ने कलेक्टर को मुक्का तक दिखा दिया था। इसके बाद विधायक को भोपाल हाईकमान ने तलब। किया था और समझाइश दी थी। और ऐसा भी बताया जा रहा था कि शायद मामला सुलझ गया है लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है और लगता है कि यह यह मामला अभी थमने वाला नहीं है।

भिंड विधायक और कलेक्टर के बीच का विवाद अब थाने तक पहुंच गया है कलेक्टर?की ओर से रविवार शाम को थाने में आवेदन पहुँचा था। उसके कुछ घंटे बाद ही विधायक की ओर से आवेदन पहुंच गया। बताया जा रहा है। दोनों ने अपने आवेदन में एक-दूसरे के ऊपर जमकर आरोप लगाए हैं। लेकिन दोनों ने क्या आरोप लगाए हैं इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। कोतवाली थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह सेंगर भी आवेदन थाने में आने की बात तो स्वीकार कर रहे हैं लेकिन आवेदन में क्या जानकारी है यह नहीं बता रहे हैं। उनका कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और उसके बाद कार्यवाही की जाएगी लेकिन मामला हाई प्रोफाइल है। एक आईएएस और एक विधायक के बीच के विवाद का है तो समझ सकते हैं की पुलिस भी फूंकफूंक कर कदम रखेगी।

विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का आवेदन थाने में पहुंचने के बाद एक बार फिर इस मामले में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। एक और यह सुगबुगाहट भी है कि आईएएस लॉबी इस मामले से खासी नाराज है और वह इसे कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का नहीं बल्कि एक आईएएस का मान मानकर चल रहे हैं और इस मामले में चुप रहने वाले नहीं हैं वहीं दूसरी और। भाजपा आलाकमान से चर्चा के बाद भी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के तेवर कमजोर होते नजर नहीं आ रहे हैं। इससे साफ समझा जा सकता है के नरेंद्र सिंह कुशवाह पर पार्टी का कोई दबाव नहीं है और यही वजह है कि शायद दोनों की तनातनी अभी भी जारी है। दोनों के विवाद के पटापेक्ष का कोई प्रयास अभी तक नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि 27 अगस्त को भाजपा भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह खाद्य संकट से जूझ रहे किसानों की समस्या को लेकर कलेक्टर बंगले पर पहुंचे थे बंगले का घेराव किया था। कलेक्टर के बाहर न आने पर नाराज भी हुए थे और जब कलेक्टर बाहर पहुंचे तो दोनों के बीच जमकर बहस हुई थी। कलेक्टर ने उंगली दिखाई थी तो विधायक ने मुक्का। दिखा दिया था। कलेक्टर ने रेत चोरी की बात छेड़। दी थी तो विधायक ने भी कलेक्टर को तू सबसे बड़ा चोर कह दिया था। इसके बाद विधायक के समर्थक बंगले पर ही कलेक्टर चोर है कि नारे लगाते हुए नज़र आए थे। पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और देश की मेन स्ट्रीम मीडिया में भी जमकर चला था। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular