Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsभाजपा नेता ने अपनी पत्नि और तीन बच्चों को मारी गोली, तीनों...

भाजपा नेता ने अपनी पत्नि और तीन बच्चों को मारी गोली, तीनों बच्चों की मौत, पुलिस तलाश रही वजह

भाजपा के पूर्व जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष और वर्तमान में जिला कार्यकारिणी के सदस्य योगेश रोहिल्ला ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपनी पत्नी नेहा उम्र 40 वर्ष, बेटी श्रद्धा उम्र 11 वर्ष, बेटा देवांश उम्र 6 वर्ष एवं शिवांश उम्र 5 वर्ष को गोली मार दी।

डिजिटल डेस्क, हारनपुर उत्तर प्रदेश:  सहारनपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी है। इस दर्दनाक हादसे में तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी को जिला चिकित्सालय में लाया गया है, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गोली मारने वाला हत्या आरोपी भाजपा नेता बताया जा रहा है।

सहारनपुर के ग्राम सांगाठेडा में भाजपा के पूर्व जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष और वर्तमान में जिला कार्यकारिणी के सदस्य योगेश रोहिल्ला ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपनी पत्नी नेहा उम्र 40 वर्ष, बेटी श्रद्धा उम्र 11 वर्ष, बेटा देवांश उम्र 6 वर्ष एवं शिवांश उम्र 5 वर्ष को गोली मार दी। गोली लगने से श्रद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बारे में जानने के बाद हर कोई चौंक गया है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल बेटों एवं महिला को इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में इलाज के दौरान शिवांश एवं देवांश की मौत हो गई। महिला नेहा को जिला अस्पताल से उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, एसपी देहात सागर जैन मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने योगेश रोहिला को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बारे में बताते हुए एसएसपी सहारनपुर ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा फोन पर सूचना दी गई थी। उसने अपनी पत्नी और बच्चों को गोली मार दिया है। वह अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह में था। इसलिए उसने चारों को गोली मार दिए। दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है, एक बच्चे को और पत्नी को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular