Wednesday, April 15, 2026
36.1 C
Delhi
Wednesday, April 15, 2026
HomeEntertainmentबेटे की शादी में इन विधायक जी ने कर दिया ऐसा काम...

बेटे की शादी में इन विधायक जी ने कर दिया ऐसा काम कि जनता तारीफ करते नहीं थक रही

आगर मालवा मध्य प्रदेश: आम तौर पर जब भी नेता पुत्रों के विवाह की खबरें प्रसारित होती हैं तो उनमें ज्यादातर ग्लैमर से भरी और फिजूलखर्ची वाले विवाह कार्यक्रम खूब सुर्खियां बटोरते हैं। लेकिन इसके विपरीत एक विधायक ने अपने बेटी की शादी में। कुछ ऐसा कर दिया। के पूरे क्षेत्र की जनता विधायक जी की तारीफ कर रही है। मध्य प्रदेश के आगर-मालवा से भाजपा विधायक मधु गेहलोत के बेटे की शादी 3 दिसंबर को हुई। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र में निर्धन परिवारों की 61 बेटियों का विवाह करवाया। दूल्हा-दुल्हन को गृहस्थी का सारा सामन भी गिफ्ट किया गया। विधायक और समर्थकों ने खुद इस कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। विधायक गेहलोत बताते हैं,  प्रत्येक कन्या को करीब 1 लाख रुपए की सामग्री उपहार में दी गई। इसके लिए जोड़ों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क पंजीयन के रूप में नहीं लिया गया। 1 हजार कार्यकर्ताओं ने इस समारोह की व्यवस्था संभाली।

स्थानीय विधायक मधु गेहलोत ने क्षेत्र के निर्धन परिवारों की 61 बेटियों का विवाह सामूहिक सम्मेलन गुरुवार को आगर में आयोजित किया। वर-वधुओं को उपहार में गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। वर-वधू पक्ष के मेहमान, जिले के प्रभारी मंत्री नागरसिंह चौहान और भाजपा के प्रमुख नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। विधायक के पुत्र की शादी 3 दिसंबर को इंदौर में हुई थी। नवदंपती आगर के समारोह में शामिल होने हेलिकॉप्टर से पहुंचे। आयोजन स्थल नई कृषि उपज मंडी में 61 जोड़ों का विवाह संस्कार गायत्री पद्धति से करवाया गया।

प्रांगण के एक हिस्से में खाटूश्याम का दरबार सजाया गया था। जहां ज्योत प्रज्वलित की गई और भजन गायक तेजसिंह द्वारा बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी गई। प्रभारी मंत्री से लेकर जो भी नेता पहुंचे सभी ने वृहद आयोजन के लिए विधायक गेहलोत की प्रशंसा की। सभी ने कहा कि संपूर्ण व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ जो सामान हमारी बेटी को उपहार रूप में दिया है वह हम भी नहीं दे सकते थे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular