Sunday, April 12, 2026
28.1 C
Delhi
Sunday, April 12, 2026
HomeBig Newsबिहार के केदारनाथ कहे जाने वाले मंदिर में भगदड़, 7 की मौत...

बिहार के केदारनाथ कहे जाने वाले मंदिर में भगदड़, 7 की मौत कई घायल

पटना बिहार; बिहार से अभी अभी एक बड़ी घटना की खबर सामने आ रही है। बिहार में जहानाबाद जिले के मखदूमपुर स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में आज सोमवार को अचानक भगदड़ मच गयी जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा सावन के चौथे सोमवार को भारी भीड़ के कारण हुआ। यह मंदिर केदारनाथ धाम के नाम से पूरे बिहार में प्रसिद्ध है। और इसकी मान्यता के चलते यहां बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते है। ब्लॉक के वनावार पहाड़ी पर स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में यह हादसा तब हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में जमा हुए थे। अलंकृता पांडे ने बताया कि- “भगदड़ में सात लोगों की मौत हुई है और नौ लोग घायल हुए हैं। हम हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और अब स्थिति नियंत्रण में है।”

घायलों को तत्काल मखदूमपुर और जहानाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना के बाद जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। जहानाबाद के थाना प्रभारी दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि- “डीएम और एसपी ने मौके का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। अब तक कुल सात लोगों की मौत हो चुकी है। हम मृतकों के परिवारों से संपर्क कर रहे हैं और शवों की पहचान के बाद उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।”

घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि भगदड़ से पहले मंदिर परिसर में एक बवाल हुआ था। अगर प्रशासन ने सही ढंग से काम किया होता, तो फूल बेचने वाला झगड़ा नहीं करता। हमारे सामने ही झगड़ा हुआ। कई लोग वहां फंस गए थे। किसी ने मुझे वहां से बाहर निकाला। अगर मैं एक या दो मिनट और वहां फंसा रहता, तो मैं मर जाता। यह घटना भगदड़ के कारण हुई। घटना स्थल पर पुलिस नहीं थी, वे रास्ते में तैनात थे… मैंने भी चोटें खाई हैं।

Play
देखिए घटना का वीडियो और प्रत्यक्षदर्शी की आपबीती

 आपको बता दें कि  पिछले महीने ही उत्तर प्रदेश के हाथरस में धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ हुई थी, जिसमें 120 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। हाथरस में भीड़ के अनुमानों से अधिक श्रद्धालु आने के कारण यह त्रासदी हुई थी। लेकिन हाथरस की घटना के बाद भी अन्य जगह है। धार्मिक आयोजन पर प्रशासन ने सबक नहीं लिया और उसकी परिणति रही कि अब बिहार के जहानाबाद जिले में भी एक और भगदड़ की घटना हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular