Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsबिजली टावर शिफ्ट करने के दौरान बड़ा हादसा, 5 की मौत 3...

बिजली टावर शिफ्ट करने के दौरान बड़ा हादसा, 5 की मौत 3 घायल

सीधी मध्य प्रदेश: सीधी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बिजली टावर शिफ्ट करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया है। घटना रामपुर नैकिन थानांतर्गत पटेहरा गांव की है। दरअसल, यहां रेलवे शिफ्टिंग के लिए बिजली टावर को एक जगह से दूसरे जगह पर शिफ्ट किया जा रहा था। इस दौरान बिजली टावर गिर गया। चपेट में आने से मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। 

हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। यह हादसा रेलवे शिफ्टिंग के दौरान बिजली टावर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते समय हुआ, जिसके दौरान टावर गिर गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल पांचों मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं हादसे में हुए गंभीर तीन लोगों को अस्ताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 

यह खबर अपडेट हो रही है…..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular