Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsप्रयागराज में भीषण हादसा, बस बोलेरो भिड़त में 10 श्रद्धालुओं की मौत

प्रयागराज में भीषण हादसा, बस बोलेरो भिड़त में 10 श्रद्धालुओं की मौत

लखनऊ/ प्रयागराज उत्तर प्रदेश: प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर मेजा क्षेत्र के मनु का पूरा के पास शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हो गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 19 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्‍थ‍ित‍ि बन गई। यह सभी छत्तीसगढ़ कोरबा के रहने वाले थे। महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज आ रहे थे। मध्य प्रदेश की बस संगम स्नान के बाद श्रद्धालुओं को लेकर मीरजापुर की ओर जा रही थी। इस दौरान बस और बोलेरो में जोरदार टक्‍कर हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करने के लिए कोरबा से प्रयागराज आ रहे थे। जबकि बस श्रद्धालुओं को लेकर मीरजापुर की ओर जा रही थी। मेजा थाना क्षेत्र के मनु का पूरा के पेट्रोल पंप के सामने बोलेरो और बस में आमने सामने की जोरदार टक्कर हुई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलि‍स ने कड़ी मशक्‍कत की लेक‍िन शवों काे बाहर नहीं न‍िकाल सके। इसके बाद शव को निकालने के लिए गैस कटर का प्रयोग किया गया। हादसे में 10 लोगों की जान चली गई, जिनमें से कई के शव बुरी तरह से छ‍ित‍िर-ब‍ित‍िर हो गए थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया है। श्रद्धालु छिटककर सड़क पर गिरे। बताया जा रहा है क‍ि कई शवों के हाथ टूट गए थे तो कुछ का सिर फट गया। शवों को बोलेरो से निकालने में 3 घंटे का समय लगा। वहीं बैग से मिले आधार कार्ड से दो शवों की पहचान ईश्वरी प्रसाद जायसवाल और सोमनाथ दरीं, जमनीपाली कोरबा, छत्तीसगढ़ निवासी के रूप में हुई है। बाकी लोगों की पहचान की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular