Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeEntertainmentपेशवाई के दौरान मॉडल रूपी साध्वी को रथ पर बिठाने पर छिड़ी...

पेशवाई के दौरान मॉडल रूपी साध्वी को रथ पर बिठाने पर छिड़ी बहस, माडल को इसमें भी फ़ायदा

जब से महाकुंभ से उनके वीडियो वायरल हुए हैं उसके बाद तमाम तरह की खबरों में भी वह लगातार बनी हुई हैं। साथ ही उनके मॉडल से साध्वी बनने को लेकर सोशल मीडिया के साथ ही धर्म प्रेमियों के बीच में भी बहस छिड़ी हुई है। 

प्रयागराज उत्तर प्रदेश: अपनी खूबसूरती के चलते महाकुंभ में सुर्खियाँ बटोरने वाली मॉडल से साध भी बनी हर्षा रिछारिया अब विवादों में घिरती नज़र आ रही हैं। महाकुंभ में पेशवाई के दौरान मॉडल को रथ पर बैठाने को लेकर विवाद छिड़ गया है। शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा है कि यह बिल्कुल भी उचित नहीं है। इससे समाज में गलत संदेश फैलता है। धर्म को प्रदर्शन का हिस्सा बनाना खतरनाक है। साधु-संतों को इससे बचना चाहिए, नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। महाकुंभ में पेशवाई के दौरान मॉडल को रथ पर बैठाने को लेकर विवाद छिड़ गया है। शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा है कि यह बिल्कुल भी उचित नहीं है। इससे समाज में गलत संदेश फैलता है। धर्म को प्रदर्शन का हिस्सा बनाना खतरनाक है। साधु-संतों को इससे बचना चाहिए, नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

इसे मॉडलों द्वारा प्रचार कार्यक्रम के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। कुंभ के दौरान भगवा वस्त्र पहने रिछारिया की तस्वीरें विभिन्न मीडिया में प्रसारित हुई थीं, लेकिन बाद में हर्षा ने कथित तौर पर स्पष्ट किया था कि वह ‘संन्यासिन’ नहीं थीं। हालांकि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने इस मुद्दे को ज्यादा तवज्जो न देते हुए कहा कि भगवा कपड़े पहनना कोई अपराध नहीं है और युवती ने निरंजनी अखाड़े के एक महामंडलेश्वर से ‘मंत्र दीक्षा’ ली थी।

 फेसबुक पोस्ट में बुधवार को स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि आज, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी जी के साथ निरंजनी अखाड़े में ‘भोजन प्रसाद’ के दौरान मैंने कहा कि कुंभ का आयोजन मॉडल दिखाने के लिए नहीं किया जाता है। कुंभ ‘जप’ (जाप), ‘तप’ (तप) और ‘ज्ञान’ (ज्ञान) के प्रवाह के लिए है। इसीलिए कृपया इस अनुचित कृत्य के खिलाफ कार्रवाई करें।

वहीं, महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि वह निरंजनी अखाड़े के एक महामंडलेश्वर से ‘दीक्षा’ लेने आई थीं। वह एक मॉडल हैं और सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उसने रामनामी कपड़ा पहना हुआ था। हमारी परंपरा है कि जब भी सनातन का कोई कार्यक्रम होता है, तो हमारे युवा भगवा कपड़े पहनते हैं। यह कोई अपराध नहीं है।

इन सभी बहस के बीच भोपाल निवासी हर्षा रिछारिया  इस समय पूरे देश में छाई हुई हैं। जितनी पॉपुलैरिटी उन्हें एक मॉडल और एंकर के रूप में नहीं मिली थी उससे ज्यादा पॉपुलैरिटी उन्हें अब एक साध्वी के रूप में हिंदुत्व का चोला ओढ़ने पर मिल रही है। जब से महाकुंभ से उनके वीडियो वायरल हुए हैं उसके बाद तमाम तरह की खबरों में भी वह लगातार बनी हुई हैं। साथ ही उनके मॉडल से साध्वी बनने को लेकर सोशल मीडिया के साथ ही धर्म प्रेमियों के बीच में भी बहस छिड़ी हुई है।  लेकिन इंसान बहस और वाद विवाद का सीधा असर हर्षा को मिलता दिखाई दे रहा है सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विवादों के चलते ही सही, लेकिन आज उनके नाम की चर्चा पूरे देश में हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular