Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsपापा ने मम्मी को मार डाला और लटका दिया, 5 साल की...

पापा ने मम्मी को मार डाला और लटका दिया, 5 साल की बच्ची ने ड्राइंग बना ख़ोल दी हत्या की कहानी

झाँसी उत्तर प्रदेश: आज भी हमारे सभ्य समाज में दहेज लो भी और बेटी पैदा होने पर एक माँ को दोषी मानने वाले दरिंदे जिंदा हैं और हमारे बीच में ही छुपे हुए हैं। इसकी बानगी हमें उस समय देखने को मिली जब उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक ससुराल जनों ने तमाम सालों तक प्रताड़ित करने के बाद आखिर में अपनी बहू की हत्या कर दी। और इस हत्या को आत्महत्या बताने के लिए बहू को फांसी के फंदे पर लटका दिया। मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में लाई गई विवाहिता की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन यह इस परिवार को भी नहीं पता था कि उनकी खुद की पाँच साल की बच्ची इसे घटना की पोल खोल देगी और पूरी घटना को ड्रॉइंग के माध्यम से सबके सामने ला देगी।

मृत्तिका सोनाली के मायके वालों को जब उसके मृत्यु की सूचना दी गई कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मायके वाले पहुंचे तो महिला की पांच साल मासूम बेटी ने रो-रोकर पूरी कहानी बता दी। उसने सादे पन्ने पर ड्राइंग बनाते हुए बताया कि पापा ने मम्मी को कैसे मारा और गला दबाया। और किस तरह उसको लटका दिया, एक छोटी सी बच्ची की यह ड्राइंग देखकर और उसकी इतनी समझदारी देखकर सभी हैरान रह गए।  लेकिन मामला खुलते ही मायके वाले भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। मामला बिगड़ते देख ससुराल वाले भाग गए। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। कहा, जब तक आरोपित गिरफ्तार नहीं होते, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी मृत महिला सोनाली के पिता संजीव त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में अपनी बेटी की शादी झांसी के शिव परिवार कॉलोनी में संदीप गोदौलिया से की थी। संदीप मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है। शादी के बाद से ही दामाद और उसके घरवाले बेटी को प्रताड़ित करने लगे। सोनाली ने पांच साल पहले बेटी को जन्म दिया, तो उसको ताने मारने के साथ अस्पताल में अकेला छोड़कर भाग गए थे, जिस पर वह बेटी को अपने साथ घर ले गए।

करीब एक साल बाद ससुराल वाले बेटी को साथ ले गए और फिर उत्पीड़न करने लगे, जिस पर बेटी ने मुकदमा दर्ज कराया था। छह माह पहले समझौता हो गया था। सोनाली के मामा के बेटे की शादी थी। सोनाली अपनी मासूम बेटी को लेकर 12 फरवरी को शादी में गई थी। 14 फरवरी को शादी हुई। इस बीच पति ने फोन करके कहा कि घर आ जाओ, वरना कभी मत आना। इस पर शनिवार शाम को बेटी को ससुराल भेज दिया था।

सोमवार सुबह बेटी के ससुराल से फोन आया कि सोनाली की तबीयत खराब है। फिर फोन आया कि उसने फांसी लगा ली। वे मेडिकल कालेज पहुंचे। वहां नातिन दर्शिका ने बताया कि पापा ने मम्मी को मारा और फिर गला दबा दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular