Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsपरम रेस्टोरेंट संचालक पर एफआईआर की मांग, भगवान कृष्ण के अपमान का...

परम रेस्टोरेंट संचालक पर एफआईआर की मांग, भगवान कृष्ण के अपमान का आरोप

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: शहर के एक रेस्टोरेंट संचालक को जन्माष्टमी के दिन केक बनाना मुश्किल पड़ गया और अब उस पर एफआईआर के बादल मंडरा रहे हैं। क्योंकि इस रेस्टोरेंट ने एक ऐसा केक बनाया जिसके ऊपर श्री। कृष्ण को लेटी हुई मुद्रा में दिखाया गया अब जब कोई व्यक्ति इस। केक को अपने साथ ले जाएगा तो इसको काटेगा इस पर छुरी चलाएगा मतलब क्या वह भगवान श्री कष्ण पर छुरी चलाएगा? और यहां रेस्टोरेंट संचालक की सबसे बड़ी सीना जोरी यह रही की एक सनातनी ग्राहक ने जब उससे निवेदन किया कि ऐसा केक हटा लें तो वह संचालक उल्टा ग्राहक पर चढ़ने लगा। तब जाकर ग्राहक ने हिंदू संगठनों को सूचना दी। जिस पर मामले ने तूल पकड़ लिया।

शहर के सिटी सेंटर स्थित परम रेस्टोरेंट के संचालक संत गुलाटी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों के लोगों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। हिंदू संगठन के नेताओं का आरोप है कि परम रेस्टोरेंट ने भगवान श्री कृष्ण का शयन करता हुआ एक केक बनाया जिसे देखकर वहां आए ग्राहक ने आपत्ति भी जताई। लेकिन रेस्टोरेंट संचालक उस केक को हटाने के लिए तैयार नहीं हुआ। तब ऋषि चौबे नामक आपत्ति कर्ता ने इस केक को लेकर विसर्जित कर दिया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि दुनिया भर के लोगों के आराध्य भगवान श्री कृष्ण को अंडे के केक पर शयन करती हुई मुद्रा में दिखाना बेहद आपत्तिजनक है। केक बिना अंडे के नहीं बनता है ।ऐसे में रेस्टोरेंट संचालक संत गुलाटी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए ऐसे लोग सनातन धर्म विरोधी है। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 2 दिन पहले गोविंदपुरी स्थित परम रेस्टोरेंट में यह केक बनाया गया था जैसे ही यह मामला मीडिया की सुर्खियां बना, वैसे ही हिंदू संगठनों के लोगों ने इसे लेकर रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर मंगलवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और उन्होंने संत गुलाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की ।पुलिस ने फिलहाल इस मामले में पूरे प्रकरण को अपनी जांच के दायरे में लिया है। पुलिस अधिकारी आई पीएस आयुष गुप्ता।गंदा के साथ बोला था उसी से उसने।

का कहना है की जांच के बाद इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

सुनिए इस पूरे मामले में हिन्द संगठन के नेता बसंत गोडयाले और पुलिस अधिकारी आईपीएस आयुष गुप्ता का क्या कुछ कहना है–

Play
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular