Thursday, July 30, 2026
30.2 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
HomeBig Newsपत्नी बनाती थी रील तो पति ने कर दी हत्या, सोशल मीडिया...

पत्नी बनाती थी रील तो पति ने कर दी हत्या, सोशल मीडिया का साइड इफेक्ट

सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालने की वजह से एक महिला की जान ले ली गई। इस हत्याकांड का इल्जाम मृतका के पति पर लगा है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद से लापता है। मृत महिला की पहचान 32 साल की ममता देवी के तौर पर हुई है

डिजिटल डेस्क बिहार: बिहार से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम पर देखकर इस कदर गुस्से में आ गया कि उसने रील्स बनाने की सजा के तौर पर कुछ ऐसा कर डाला, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। आखिर क्या थी वो भयानक सजा और क्या है इस मामले की पूरी कहानी? चलिए जानते हैं।

बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालने की वजह से एक महिला की जान ले ली गई। इस हत्याकांड का इल्जाम मृतका के पति पर लगा है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद से लापता है। मृत महिला की पहचान 32 साल की ममता देवी के तौर पर हुई है, जिसका विवाह 2014 में दीपू साह के साथ हुआ था। 

ममता इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर किया करती थी, जिसे उसका पति बर्दाश्त नहीं कर पाता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। ममता के पिता भगवान साह ने दावा किया कि दीपू साह ने पहले ममता का फोन छीनकर तोड़ दिया और बाद में गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के पिता भगवान साह ने कहा कि उनकी बेटी की मौत सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की वजह से हुई। पहले उसका मोबाइल छीन लिया गया, और जब उसने इसका विरोध किया तो उसे क्रूरता से मार दिया गया। 

जैसे ही घटना की खबर मिली, ममता के मायके के लोग ससुराल पहुंच गए और शव को लेकर थाने जा पहुंचे। नाराज परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और सासाराम-बिक्रमगंज रोड को ब्लॉक करने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर लिया है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी। अभी तक आरोपी पति दीपू साह फरार है, और उसकी खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular