Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeCrimeपति पत्नी के झगड़े की आग में गृहस्थी का सामान स्वाह, झगड़े...

पति पत्नी के झगड़े की आग में गृहस्थी का सामान स्वाह, झगड़े में ऐसा क्या हुआ?

आग लगाने के बाद पति वहीं पर आराम से टहलता रहा। आग की लपटे बड़ी हुई तो आसपास के लोग आग को देख घरो से बाहर निकल आए। जिसे देख स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: पति-पत्नी के बीच झगड़ा क्या हुआ पति ने आक्रोशित होकर घर का सामान घर से बाहर निकालकर उसमें आग लगा दी। घर के समान में आग लगाने के बाद पति घर के बाहर ही आराम से टहलता हुआ नजर आया। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर की है। आग की खबर लगते ही फायर बिर्गेड और पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिर्गेड ने समान में लगी आग को बुझाया वहीं पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को थाने लेकर पहुंची जहां दोनों को समझाया। वैसे तो पतिपत्नी के झगड़ों के कई मामले ख़बरों में आते हैं जिसमें तरह तरह की घटनाएं सामने निकलकर आती हैं लेकिन झगड़े के कारण एक पति का इतना आक्रोशित हो जाना के अपने जीवन भर की कमाई से जोड़ी गई गृहस्थी के सामान में ही आग लगा देना।ऐसा मामला पहली बार सामने देखने को आया है।

Play

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाले श्रीराम कुशवाह का अपनी पत्नी रजनी कुशवाह से गग्रह क्लेश के चलते घर पर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। आज फिर से दोनों पति-पत्नी के बीच घर पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर घर का सामान बाहर निकाल दिया फिर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आग लगाने के बाद पति वहीं पर आराम से टहलता रहा। आग की लपटे बड़ी हुई तो आसपास के लोग आग को देख घरो से बाहर निकल आए। जिसे देख स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। आग की खबर लगते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। पहले लोग आग लगने की वजह कोई शॉर्ट सर्किट से आग लगना सोच रहे थे। लेकिन जब पुलिस के द्वारा पति-पत्नी से आग लगने की वजह पूछी तो पति के द्वारा आग लगाने का पता चला। आग की लपटो में पूरा सामान जलकर राख हो गया। और पुलिस दोनों पति-पत्नी को थाने लेकर पहुंची। जहां पुलिस ने दोनों पति-पत्नी की काउंसलिंग की और विवाद न करने को लेकर दोनों को समझाया। इसके बाद दोनों को ऐसा न करने की समझाइए देकर जाने दिया। वहीं घर जाने से पहले दोनों ने अपनी गलती को मानते हुए द्वारा ऐसी गलती न करने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular