Friday, April 17, 2026
30.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsपति ने मोबाइल रिचार्ज नहीं कराया तो पत्नी ने कर ली आत्महत्या!...

पति ने मोबाइल रिचार्ज नहीं कराया तो पत्नी ने कर ली आत्महत्या! महिलाओं के हैरान करने वाले आत्महत्या के मामले!

ग्वालियर मध्य प्रदेश: आधुनिक युग में अब लोगों की सहनशक्ति मामूली बातों पर ही जवाब देने लगी है। छोटी-छोटी बातों पर ही लोग प्राण-घातक कदम उठाने लगे हैं। ऐसे ही हैरान करने वाले दो अलग-अलग मामले ग्वालियर शहर के जनकगंज थाना के माधव नगर से सामने आए हैं। यहां दो अलग-अलग घरों की महिलाओं ने मामूली बात पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जनकगंज थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन दोनों महिलाओं की खुदकुशी किए जाने का कारण जानकर आप भी हैरानी में पड़ जाएंगे। पहले मामले में पूनम शाक्य नाम की महिला ने पति से मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए कहा था। उसकी यह भी इच्छा थी कि वह अपने पति के साथ दर्शन करने के लिए देवस्थान जाए। लेकिन पति ने ना तो मोबाइल रिचार्ज कराया और ना ही उसे अपने साथ देवस्थान के दर्शन कराने ले गया। वहीं दूसरी घटना भी बड़ी हैरान करने वाली है, इसी मोहल्ले में रहने वाली मोहिनी नाम की महिला के पति की एक हादसे में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई थी। महिला की ससुराल वाले महिला के पति की मौत के लिए मोहिनी को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।बार-बार उसे इस बात के लिये ससुराल वाले उसकी सास उसे ताने मार रही थी। महिला को ससुराल वालों के ताने नागवार गुजरे उसने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मोबाइल रिचार्ज न करने पर खुदकुशी करने वाली बात हालांकि मृतिका पूनम शाक्य के परिजनों के गले नहीं उतर रही। उन्होंने पूनम की हत्या किए जाने का आरोप उसके पति और ससुराल वालों पर लगाया है,उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ आए दिन ससुराल में मारपीट और लड़ाई झगड़ा होता था। कल रात को भी उससे बातचीत हुई थी।तब भी पति से झगड़ा की बात सामने आई थी। लेकिन रात को ही उन्हें खबर दी गई कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह यह मानने को तैयार नहीं है कि उनकी बेटी ने मामूली बात पर आत्महत्या की है उनका आरोप है कि महिला के पति ने ही उसे मौत के घाट उतारा है। बेटी की हत्या करके उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया है। पूनम की शादी 2 साल पहले ही हुई है,उसके पास एक छोटा बच्चा भी है।

पुलिस नव विवाहित पूनम शाक्य के परिजनों की शिकायत के बाद इस पूरे मामले को संदेह की नजर से देख रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है पूरे मामले का बारीकी से इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसी तरह दूसरी महिला की खुदकुशी के मामले में भी पुलिस हर एंगल से इन्वेस्टिगेशन कर रही है।

दोनों ही मामले बेहद गंभीर हैं और समाज को सोचने के लिए मजबूर कर रहे हैं कि क्या लोगों की सहनशक्ति इतनी कमजोर हो गई है कि मामूली बात पर खुदकुशी जैसे कदम उठा रहे हैं, इन दोनों मामले में खुदकुशी की वजह बेहद मामूली है जो की ठंडे दिमाग से सोचने पर एक आम बात थी लेकिन गर्म जोशी में आकर दोनों महिलाओं ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular